Posts

Showing posts with the label nitish

नितीश :मिडिया के बैलून

हम बिहारियों के लिए मिडिया द्वारा नितीश का चित्रण अचंभित करता है । मधुर मुस्कानधारी नितीश की छवि एक दृढ़ संकल्पधारी,स्वच्छ चरित्र वाले राज्य के विकास के लिए समर्पित ईमानदार मुख्यमंत्री के रूप में मीडिया प्रस्तुत करता है । मीडिया की यह हरकत इस कहावत को चरितार्थ करती है कि "" एक झूठ सौ बार बोलो वह सच दिखेगा " । 1971 से बिहार की राजनीति को बहुत नजदीक से देखता रहा हूँ । अनेको सरकारे आई और गई । उन सभी सरकारों के कार्यकाल पर नजर डालने के बाद  कोई भी निष्पक्ष व्यक्ति दावे के साथ नितीश की सरकार को अभीतक की भ्रष्टत्म सरकार कह सकता है । नितीश कुमार के शासनकाल में घुस की राशि कई गुणा बढ़ गई । जहां पहले सौ रुपया में काम हो जाता था वहां तिन-चार सौ से कम में कोई बात भी नहीं करता है । बिना घुस दिए किसी काम की कल्पना नहीं की जा सकती है । यहांतक की अर्जेंट चरित्र प्रमाणपत्र , जाति और निवास प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए भी घुस देना पड़ता है अन्यथा 14 दिन के पहले इन प्रमाणपत्रों को निर्गत नहीं किया जाता है चाहे आवेदक कितनी भी अनिवार्यता में क्यों न हो । शिक्षक बहाली से लेकर बिहार राज्य लोक...

आइ एस आई का एजेंट शामिल होगा जदयू में

Image
आइ एस आई का एजेंट शामिल होगा जदयू में एजाजुल हक ने रची थी तरुण ते्जपाल एवं अनिरुद्ध बहल की हत्या की साजिश  अटल सरकार को गिराने का था उद्देश्य  आज एक अल्पसंख्यक नेता एजाजुल हक जो राजद के शासनकाल में मंत्री थे तथा बाहुबली शहाबुद्दीन के अपने बहनोई हैं , उन्होने जदयू में शामिल होने की घोषणा की है । एजाजुल हक के अंडरवर्ल्ड की दुनिया से गहरे रिश्ते रहे हैं । पकिस्तान की कुख्यात संस्था आइ एस आइ से भी एजाजुल हक का रिश्ता रहा है । एक ऐसा समय था जब दिल्ली की भाजपा सरकार को गिराने के लिए तहलका डाट काम के तरुण तेजपाल एवं अनिरुद्ध बहल की हत्या की योजना बनी थी । शहाबुद्दीन के इशारे पर यह सबकुछ हुआ था तथा इसकी जानकारी एजाजुल हक को भी थी  और हत्या की योजना के लिए एजाजुल हक के सरकारी आवास पर हुई बैठक में वह भी शामिल था     । यह वाकया २००१ का है । दिल्ली मे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी और बिहार मे राजद की । एजाजुल हक राजद की सर्कार मे मंत्री थे...

राष्ट्रपति के चुनाव ने बदले गठबंधनों के समीकरण

Image
राष्ट्रपति के चुनाव ने बदले गठबंधनों  के समीकरण लालु-नीतीश  में कांग्रेस के नजदीकी बनने की होड़ बंगाल में कांग्रेस को मिला सीपीएम का साथ वाम मोर्चा में भी दरार   राष्ट्रपति पद के लिए नीलम संजीव रेड्डी तथा वी.वी गिरी के बाद प्रणव मुखर्जी के चुनाव ने सबसे ज्यादा राजनीतिक उबाल पैदा किया है। इसका मूल कारण है प्रणव मुखर्जी का लंबे समय से भारतीय राजनीति के केन्द्र बिंदु में बने रहना। जहां 1969 में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में राष्ट्रपति पद के कांग्रेस के नामित उम्मीदवार रहते हुए भी इंदिरा गांधी द्वारा अमान्य होने के कारण नीलम संजीव रेड्डी को निर्दलीय उम्मीदवार वी.वी गिरी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था वहीं 1977 में नीलम संजीव रेड्डी निर्विरोध राष्ट्रपति बने थे । इन दोनों के बाद राष्ट्रपति के चुनाव में सबसे ज्यादा भूचाल इस बार पैदा हुआ हैं। युपीए एवं एनडीए दोनों गठबंधनों में दरार पैदा हो गई है। युपीए में जहां तृणमूल नेत्री ममता बनर्जी ने प्रणव मुखर्जी की उम्मीदवारी का विरोध किया है वहीं एनडीए में शिवसेना एवं बिहार की जदयू ने राष्ट्रपति पद के लिए ...

ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड : प्रशासनिक विफ़लता या राजनीतिक षडयंत्र

Image
ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड : प्रशासनिक विफ़लता या राजनीतिक षडयंत्र आज रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या कुछ अज्ञात  त्तत्वों ने कर दी । ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या ने ढेर सारे प्रश्न खडे कर दिये हैं . ब्रह्मेश्वर मुखिया कुछ माह पहले हीं जेल से रिहा हुये थें। रणवीर सेना का गठन नक्सलवादियों के द्वारा भूमिहार और राजपुत जाति के गावों   में नरसंहार के प्रतिकार के रुप मे हुआ था। सितंबर १९९४ में भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के बेलोर गांव में सवर्ण मुक्ति सेना , सनलाईट , ब्रह्मर्षी  सेना , कुंवर सेना , किसान मोर्चा तथा गंगा सेना का विलय कर के रणवीर सेना की स्थापना हुई । खोपरा गांव के ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया इसके पहले कमांडर बनें । बिहार नक्सली हिंसा से ग्रसित रहा है । बिहार में नक्सल आंदोलन कभी भी वर्ग संघर्ष का प्रतीक नही बन सका और इसका मुल कारण रहा बिहार में फ़ैला हुआ जातिवाद । वर्ग संघर्ष के नाम पर जातीय   नरसंहार की शुरुआत नक्सलवादियों ने की और उनका लक्ष्य भूमिहार तथा राजपुत जाति हीं रही । कहने को तो नक्सलवादी इसे वर्ग संघर्ष एवं सामं...

मंत्री श्याम रजक पर लडकी मांगने का आरोप

Image
मंत्री श्याम रजक पर लडकी मांगने का आरोप बिहार सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री तथा नीतीश कुमार के उपर उनके हीं दल जदयू के प्रदेश महासचिव शंभुशरण पटेल ने यह आरोप लगाया है कि मंत्री ने उनसे लडकी की आपूर्ति करने को कहा । घटना के संबंध में बताया जाता है कि जदयू के प्रदेश महासचिव शंभुशरण एक ठेकेदार हैं तथा पटेल भवन निर्माण विभाग में ठेकेदारी करते हैं। शंभुशरण को श्याम रजक के निवास सरकारी आवास में गार्ड के लिये बैरक बनाने के लिये 20.5 लाख रुपये का ठेका मिला था । शंभुशरण के अनुसार उन्होने जब संविदा के अनुसार काम करवाने के लिये मंत्री से संपर्क साधा तो मंत्री श्याम रजक ने उन्हें अपने आप्त सचिव से बात करने का सुझाव दिया । शंभुशरण जब इस संबंध में आप्त सचिव से मिले तो आप्त सचिव ने  डेढ लाख रुपया कमीशन की मांग की । शंभुशरण ने मंत्री को इस बाबत बताया तथा कमीशन देने से इंकार किया तो मंत्री आगबबूला हो गयें तथा अपमानजनक शब्दों के साथ गाली गलौज भी शुरु कर दिया और अपने सुरक्षा गार्डो से धक्के देकर आवास से बाहर निकलवा दिया । उन्होने यह भी बताया है कि उन्हें काम शुरु करने से पहले सेवा ...

विनय कुमार सिंहा का नीतीश कनेक्शन

विनय कुमार सिंहा का नीतीश कनेक्शन २२ मार्च को जदयू के कोषाध्यक्ष और एम एल सी ्विनय कुमार सिंहा के आवास से आयकर विभाग ने छापा मार कर पांच करोड रुपया जप्त किया। आयकर विभाग ने कुछ दस्तावेज भी बरामद किये हैं जिसके अनुसार विनय कुमार सिंहा ने करोडो का निवेश किया है । बिहार के तमाम अखबारों ने इस समाचार को दबा दिया तथा जिस प्रमुखता से इसे छापना चाहिये वैसा नही किया । विनय कुमार सिंहा का नीतीश कुमार के साथ बहुत गहरे ताल्लुकात हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ नीतीश कुमार ने विनय कुमार सिंहा के घर से जाकर ली थी । नीतीश कुमार का विनय से कैसे संबंध हैं इसके बारे में बिहार के सभी दलों के राजनेताओं को पता है । समता पार्टी के समय से हीं ये नीतीश कुमार के अत्यंत करीबी रहें हैं । इनकी हीं पोल फ़ैक्टरी में पार्टी की बैठक होती थी तथा नीतीश कुमार के रेल मंत्री बनने के बाद विनय सिंहा के हीं घर पर पार्टी के लोगों से नीतीश कुमार मुलाकात किया करते...

केन्द्रीय विश्वविद्यालय का नीतीश ने किया विरोध

Image
गया में केन्द्रीय विश्वविद्यालय का नीतीश ने किया विरोध नीतीश कुमार का विकास विरोधी चेहरा केन्द्र की सरकार ने बिहार के गया जिले में केन्द्रीय विश्व विद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है । नीतीश कुमार इसका विरोध कर रहे हैं। नीतीश कुमार का कहना है कि गया में पहले से एक विश्व विद्यालय है इसलिये केन्द्रीय विश्व विद्यालय की स्थापना मोतिहारी में होनी चाहिये तथा सरकार इसके लिये मुफ़्त में जमीन उपलब्ध कराने के लिये तैयार है । नीतीश कुमार ने यह भी कहा है कि बिहार सरकार स्वंय सक्षम है विश्व विद्यालय की स्थापना करने के लिये और उसे किसी बा्हरी संसाधन या मदद की जरुरत नही है । केन्द्र सरकार अगर गया में स्थापित करना चाहती है तो दिक्कत क्या है ? जब बिहार सरकार सक्षम है अपनी बदौलत विश्व विद्यालय की स्थापना करने में तो नीतीश कुमार मोतिहारी में भी एक विश्व विद्यालय खोले और एक केन्द्रीय विश्व विद्यालय गया में भी स्थापित होनें दें । गया बिहार का एकमात्र जिला है जिसके पर्यटन व्यवसाय पर ध्यान दिया जाय तो पूरे बिहार की आय सिर्फ़ उससे प्राप्त हो सकती है । मालदीप जैसे मुल्क इसका उदाहरण है । गया के आसपास पह...

अखबारों के पीएम का बुरा हश्र

Image
अखबारों के पीएम का बुरा हश्र एक बुरी खबर है , नामचीन पत्रकारों के लिये। प्रभात खबर के हरवंश जी तथा उनके सिपहसलार सुरेन्द्र किशोर जी को इस खबर के पढने के बाद दिल का दौरा पडने का भी डर पैदा हो गया है । हां अक्कू श्रीवास्तव ,  हिंदुस्तान अखबार के जरुर प्रसन्न होंगें क्योंकि बहुत अपमान झेला है उन्होनें। जदयू ने यूपी के चुनाव में अपने प्रत्याशी खडे किये हैं। इसी बहाने मतदाताओं की भावना जनने का प्रयास है । आज यूपी के बस्ती जिले में जदयू के उम्मीदवार फ़जल रहमान के लिये चुनाव प्रचार करने लाखो रुपया खर्च कर के हेलीकाप्टर से जातिवादी सडक से समाजवाद की मंजिल तलाशने वाले स्वंयभू समाजवादी नेता शरद यादव चुनावी सभा करने गये थें। लेकिन सभा स्थल पर उनका उम्मीदवार हीं गायब था। चलिये ऐसा चुनाव के दौरान होता है जब प्रत्याशी अपने क्षेत्र में प्रचार करने में व्यस्त हो। लेकिन दिक्कत यह हुई कि प्रत्याशी के साथ साथ श्रोता भी नदारत थें। शरद   यादव ने दायें बायें देखा , सिर्फ़ खाली मैदान नजर आया । हां जहां हेलीकाप्टर खडा था , वहां उसे देखने वाले गांववासी भीड लगाये हुये थें , उन सबको बुलाने का प...

नीतीश से सवाल पूछने की सजा: स्टार न्यूज के पटना दफ़्तर में प्रशासन ने जडा ताला

Image
नीतीश से सवाल पूछने की सजा : स्टार न्यूज के पटना दफ़्तर में प्रशासन ने जडा ताला स्टार न्यूज के पटना दफ्तर पर प्रशासन ने जड़ा ताला हाइकोर्ट ने चौबीस घंटे के अंदर बिस्कोमान प्रशासन को ताला खोलने का दिया आदेश- पटना से एक बड़ी खबर यह आ रही है कि पटना के बिस्कोमान • ावन स्थित स्टार न्यूज के कार्यालय पर प्रशासन ने सोमवार की रात्रि ताला जड़ दिया। सनद रहे कि सरकार ने कुछ माह पूर्व ही बिस्कोमान को सुपरसीड कर कड़क आईएएस सीके अनिल को बिस्कोमान का प्रशासक बनाया है। स्टार न्यूज के दफ्तर पर ताला     सी के अनिल के आदेश पर ही जड़ा गया। बताया जाता है कि स्टार न्यूज का तीन वर्षों का एग्रीमेंट खत्म हो गया था और बिस्कोमान प्रशासन नए रेट में एग्रमेंट और किराया चाह रही थी जिसके लिए पुराने दर पर किराया लेने वाले तैयार नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार बिस्कोमान ने नया रेट लग भ ग 32 रुपए प्रति एस्क्वायर फीट तय कर रखा है जबकि यहां पूर्व से सात रुपए से लेकर 24 रुपए एस्क्वायर फीट पर किराएदार हैं। सूत्र बतातें हैं कि बिस्कोमान ने नए दर पर स्टार न्यूज का किराया जोड़ उसे नोटिश दी थी। इधर स्टार न्यूज के सूत्र...

यूपी में नीतीश : रुपम बलात्कार, फ़ारबिसगंज गोली कांड, बियाडा घोटाला, पंचम एनकाउंटर

Image
यूपी में नीतीश : रुपम बलात्कार , फ़ारबिसगंज गोली कांड , बियाडा घोटाला , पंचम एनकाउंटर का देना होगा जवाब यूपी के चुनाव में नीतीश कुमार   का दल जदयू भी अपनी औकात नापने की तैयारी कर चुका है । मामला कुछ और है , सामने २०१४ का लोकसभा चुनाव है। नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से उपर का पद पाने की चाह के लिये यह चुनाव एक पैमाना है। प्रधानमंत्री का सपना अखबार वाले नीतीश कुमार को दिखा रहे हैं। पीएम का पद आठ दस एमपी की बदौलत तो मिलने से रहा । रवीश कुमार , आशुतोष , राजदीप सरदेसाई और हरवंश ने इतना चढाया कि नीतीश को भी गलत फ़हमी हो गई है कि वे वाकई पीएम के योग्य हैं। खैर यूपी चुनाव औकात बता देगा। यूपी में कोई लालू नही है। और न हीं सवर्णों के नेता का अभाव है । अल्पसंख्यक के लिये ढेर सारे विकल्प हैं। दलित तो सता में ही है । यूपी में बिहार की तरह विकल्पहीनता की स्थिति नही है । बिहार में नीतीश विकल्पहीनता के विकल्प थें। वहां हालात उल्टे हैं , जैसे बिहार की जनता लालू से उनके काल में हुई गुंडागर्दी का जवाब मांगती थी , उसी तरह यूपी की जनता सवाल करेगी रुपम पाठक के बलात्कारियों के खिलाफ़ कार्रवाई न क...

मुख्यमंत्री कर्जदार, बेटा करोड के पार

मुख्यमंत्री कर्जदार , बेटा करोड के पार ज़ी हां यह गाथा है विनाशपुरुष सारी सारी , प्रभात खबर के विकासवाली खबरों के विकास पुरुष नीतीश कुमार की । कभी आपने सडकों के किनारे हाथ की सफ़ाई दिखानेवाले जादूगरों का तमाशा देखा है न , बस वही तमाशा है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का। हर रोज एक नया कानून , हर हफ़्ते - दस दिन पर भ्रष्टाचार के नाम पर एकाध चूजों को गिरफ़्तार करनेवाली खबर । एक और ड्रामा है संपति घोषित करने का। बिहार के मंत्री अपनी संपति की घोषणा करते हैं और एक तरह से अपने आप को बचा लेते हैं । नब्बे प्रतिशत मंत्रियों ने गलत घोषणा की है । आज जिस भी मंत्री के बारे में नीतीश दावा करें कि उसके द्वारा की गई घोषणा सही है , मैं चौबीस   घंटे के अंदर बता दुंगा कि उस मंत्री ने कितना काला धन छुपाया है । लेकिन मंत्री को क्या दोष दिया जाय जब मुख्यमंत्री हीं भ्रष्ट हो। बिहार के मुख्यमंत्री ने भी अपनी संपति की घोषणा की है । मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार वे कर्जदार हैं। घोषित संपति में १९ दिसंबर तक का ब्योरा है । नीतीश कुमार के पास नगद : ४६ , ९७४ रु   , पुत्र निशांत के पास : मात्र ...

नीतीश के चमचे मंत्री पी के शाही ने अपमानित किया सहारा के पत्रकार को

Image
नीतीश के चमचे मंत्री पी के शाही ने अपमानित किया सहारा के पत्रकार को पीके शाही ने सहारा को लताड़ा , तमाशबीन बने रहे खबरनवीस पटना : बिहार के मानव संसाधन विकास मंत्री पीके शाही ने पत्रकारों के सामने एक पत्रकार की इज्जत उतार ली। दरअसल हुआ यह कि कल बिहार के कुछ नामी गिरामी शिक्षा बीट वाले पत्रकार बिन बुलाये मेहमान के जैसे शाही जी के शाही दरबार में घुस गये। इस दौरान राज्यपाल सह कुलाधिपति पर अपना गुस्सा निकालने के बाद शाही ने सहारा के प्रतिनिधि को बुलाया और कहा- '' तुमको शर्म नहीं आती है , जो मन में आता है , उसे बेसिर-पैर की खबर बनाकर चला देते हो , सारी हेकड़ी निकल जायेगी , अगर मानहानि का एक केस कर दिया। '' करीब 5 मिनट तक शाही ने शाही अंदाज में उस पत्रकार की आबरू लूटा और वहां अन्य मौजूद खबरनवीस इस बात से खुश थे कि यह डांट उन्हें नहीं लग रही थी। वैसे शाही के गुस्से की वजह यह रही कि सहारा सहित बिहार के तमाम स्थानीय चैनलों ने यह खबर चलाया था कि शाही जी की पत्नी सबसे अमीर पत्नियों में से एक हैं। सहारा के उस पत्रकार का दुर्भाग्य यह रहा कि शाही जी ने यह खबर केवल सहारा चैनल पर ही ...

बिहार सरकार का एक और मजाक ; घर बैठे बनायें प्रमाण पत्र

Image
बिहार सरकार का एक और मजाक ; घर बैठे बनायें प्रमाण   पत्र शुरुआत में हीं फ़ेल हुई आन लाइन प्रमा ण पत्र योजना ; अखबार फ़िर भी कर रहे हैं प्रशंसा अगस्त  मे पूरे धूम धडाके साथ एक नया कानून बना राईट टू सर्विस एक्ट । इस कानून के तहत यह प्रावधान था कि जाति से लेकर आय प्रमाण पत्र को २१ दिनों के अंदर बनाकर देना है । इस कानून की बिहार की बिकी हुई मीडिया ने इतनी प्रशंसा की जैसे इसके आने के बाद भ्रष्टाचार समाप्त हीं हो गया । लेकिन हुआ इसके उल्टा । पहले जहां १०० रुपया खर्च करने पर प्रमाण पत्र बन जाता था , अब उसके लिये ३००   तक देने पडते है अगर पैसे नही दिये तो २१ दिन तक इंतजार करें। २१   दिन बाद आवेदन में कोई कमी दिखाकर आपको उसमें सुधार करने के लिये वापस कर दिया जायेगा । बोधगया अंचल का एक मामला ऐसा हीं मेरे सामने आया था । वहीं गया के एक अधिवक्ता महोदय को दो – तीन दिन के अंदर प्रमाण पत्र चाहिये था , उन्हें तीन सौ रुपये देने पडे । अब उस कानून में एक नई सुविधा आन लाईन आवेदन देने की उपलब्ध कराई गई है । इसके तहत आपको सिर्फ़ आन लाइन फ़ार्म भर देना है , आपका आवेदन बनकर तैयार रहेगा ...

नीतीश का एक नया ड्रामा ; ग्रामसभा में जमीन विवाद का निपटारा

नीतीश का एक नया ड्रामा ग्राम कचहरी में होगा जमीन विवाद का निपटारा गया के एल आर डी सी नंदकिशोर चौधरी   ने अरबो की जमीन भू माफ़ियाओं के नाम किया बिहार मीडिया की चुनौती हिम्मत है तो जांच कराये सरकार लालू के पन्द्रह साल से ज्यादा     की  सरकारी संपति   की लूट नीतीश के छह साल में । एक पुरानी कहावत है बिल्ली के भागे छीका टूटा ; बस नीतीश की किस्मत तेज थी , लालू का अंतिम सात वर्ष का फ़ायदा उठाया और आ गयें सता में । जब से आयें हैं , विकास के प्रचार की ऐसी घुटी पिला रहे हैं कि अब विकास नाम की उस घुटी का नाम सुनते हीं उबकाई आने लगती है । नीतीश ने आने के बाद एक से एक कानून बनाना और उसकी उपलब्धि गिनाना शुरु कर दिया । जो उपलब्धि वह गिनाते हैं , वह वस्तुत : उनके प्रशासन यानी राम राज्य वाले सुशासन के अधिकारियों द्वारा उन्हें बताया जाता है । एक कानून लाया था राईट टू सर्विस एक्ट जिसके तहत फ़ार्म भरने के २१ दिन के अंदर आपको जाति से लेकर आय तक का प्रमाण – पत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा । इस कानून से जहां आम जनता को खुश होना चाहिये वहीं आम जनता रो रही है और ब्लाक का कर्म...