Posts

Showing posts with the label katju

जज काटजू बने समीक्षक

Image
जज काटजू बने समीक्षक अभी अभी प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष काटजू ने एक बयान दिया है सलमान रश्दी के बारे में । रश्दी को उन्होने  खराब लेखक बताया है तथा यह भी कहा है कि सैटेनिक वर्सेज के पहले उन्हें बहुत कम लोग जानते थें। लगे हाथ उन्होने भारत के शिक्षित लोगों को औपनिवेशिक भावना से ग्रसित   बता डाला । काटजू महोदय कब से समीक्षक बन गयें यह तो नही पता लेकिन जब से उन्होनें प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष का पद संभाला है , अपने विवादास्पद बयान तथा हरकतों के लिये चर्चित हैं। नेट तथा सोशल मीडिया को अपने अंदर लाने का भी जोरदार प्रयास इन्होनें किया । ये महाशय कितने महान है उसकी एक बानगी दे रहा हूं । भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की महापरिषद की बैठक चल रही थी तथा नये अध्ययन केन्द्र खोलने के लिये चर्चा हो रही थी , श्रीमान काटजू ने झट से प्रस्ताव रख दिया रतलाम जिले के जावरा में एक केन्द्र खोलने का क्योंकि  जस्टिस मार्कंडेय काटजू के पिता स्व. कैलाश नाथ काटजू जब मुख्यमंत्री बनाकर मध्यप्रदेश भेजे गए तब जावरा विधान सभा क्षेत्र से उन्होंने चुनाव लड़ा था...

चैनलों के साथ इंटरनेट को भी पीसीआई के दायरे में लाना चाहते हैं काटजू

Image
चैनलों के साथ इंटरनेट को भी पीसीआई के दायरे में लाना चाहते हैं काटजू नई दिल्ली। भारतीय प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने नियामक संस्था को और अधिक अधिकार दिए जाने और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और इंटरनेट को भी इसके दायरे में शामिल किए जाने पर जोर दिया है। इसके लिए उन्होंने संसद में एक विधेयक पेश करने का सुझाव दिया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेजी एक चिट्ठी में काटजू ने कहा कि कानून की धारा 14 (1) के तहत प्रेस काउंसिल को मिले अधिकार के तहत वह अखबार , न्यूज एजेंसी , एडिटर या पत्रकार की आलोचना या निंदा कर सकती है या चेतावनी दी सकती है। यह चिट्ठी सूचना का अधिकार कानून के तहत सार्वजनिक हुआ है। इस चिट्ठी में काटजू ने कहा , ' अनुभवों से साफ हुआ है कि सिर्फ चेतावनी , निंदा या आलोचना से सामान्य तौर पर संबंधित अखबार , न्यूज एजेंसी या एडिटर या पत्रकार पर कोई असर नहीं होता और उनमें इसकी अनदेखी करने का भाव रहता है। ' यह बयान   है माननीय काटजू महोदय का । श्रीमान चाहते हैं कि अभिव्यक्ति  के  हर माध्यम पर इनका नियंत्रण हो । इनको यह लगता है कि इंटरनेट पर अगर नियंत्रण...