Posts

Showing posts with the label गया

गया में उपद्रवियों का दंगा फ़ैलाने का प्रयास विफ़ल

गया में उपद्रवियों का दंगा फ़ैलाने का प्रयास विफ़ल रामनवमी के दिन से हीं कट्टरवादी हिंदुवादी तत्वों ने शहर को अशांत करने का प्रयास किया । शुरुआत पंत नगर माडनपुर महल्ले से हुई जो वार्ड संख्या 46  है । उक्त वार्ड से संतोष कुमार सिंह वार्ड पार्षद हैं, वार्ड पार्षद अच्छा आदमी है और उसका इस घटना से किसी तरह का कोई संबंध नही है । बगल में हीं वार्ड नंबर ४५ है, जहां से गया की महिला मेयर शगुफ़्ता परवीन वार्ड पार्षद हैं और इसी वार्ड के कुछ शरारती तत्वों की साजिश के कारण यह घटना हुई । । घटना कुछ इस तरह से शुरु हुई कि कुछ उपदर्वी तत्वों ने जानबूझकर एक जमीन जो एक मुसलमान का था उसके उपर रामनवमी झंडा गाड दिया तथा एक महावीर जी की मूर्ति भी स्थापित कर दी। स्वाभाविक था कि विवाद बढेगा । जिसकी जमीन थी उसने आपति उठाई परिणाम हुआ तनाव । प्रशासन को खबर हुई , प्रशासन ने सराहनीय कदम उठाते हुये मूर्ति को एक मंदिर में जाकर स्थापित कर दिया और उपद्रवियों को वहां से भगा दिया । हालांकि धार्मिक नियम के अनुसार वहां जो महावीर जी की मूर्ति स्थापित की गई थी , उसे भगवान की मूर्ति नही कहा जा सकता क्योंकि जबतक किस...

नक्सलियों को हथियार सप्लाई करनेवाले बिंदी यादव की जमानत याचिका खारिज

Image
गया : सिविल कोर्ट : दिनांक ३ मई : नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ़्तार बाहुबली बिंदी यादव की जमानत याचिका आज गया के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी । तकरीबन दो माह पूर्व बिंदी यादव को हजारो गोलियों के साथ गया पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कारतुसों को नक्सलियों को सप्लाई करने के लिए ले जाते समय गया पुलिस ने रास्ते में ही बिंदी यादव को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इतने संगीन आरोप में गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा रिमांड पर नहीं लिया जाना आश्चर्य वाली बात थी । बिंदी यादव गया जिला परिषद् के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा उनकी पत्नी मनोरमा देवी विधान परिषद् की सदस्या रह चुकी हैं । राजद के शासनकाल में बिंदी यादव आतंक के पर्याय माने जाते थे । अपहरण , हत्या सहित अनेको मुकदमो के अभियुक्त रह चुके बिंदी यादव को बिहार-झारखड सीमा पर नाजायक रुप से ट्रकों का प्रवेश के धंधे से जुड़े होने के कारण उनका नाम हीं इंट्री माफिया पड गया था । उक्त धंधे से बिंदी यादव ने करोडो की संपति अर्जित की तथा सरकार को अरबो का चुना भी लगाया । विगत विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर बिंदी यादव चुनाव भी लड़ चुके ...

पति-पत्नी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

गया : मानपुर : आज दिनांक ३ मई को दोपहर में गया जिले के मानपुर रेलवे स्टेशन के निकट एक पति -पत्नीसे कटकर अपनी जान दे दी । अभी तक आत्मह्त्या के कारण का पता नहीं चल पाया है । रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।