भाजपा के पूर्व गर्ह राज्यमंत्री पर रेप के आरोप मामले में नया मोड
भाजपा के पूर्व गर् ह राज्यमंत्री पर रेप के आरोप मामले में नया मोड लोकसभा सचिवालय भी जांच के दायरे में o स्वामी चिन्मयानंद पर रेप के आरोप वाला मामला अब एक नया मोड लेता हुआ दिख रहा है । जहां एक पक्ष स्वामी चिन्मयानंद को दोषी ठहरा रहा है वही दुसरे पक्ष का मानना हैं कि स्वामी के साथ चिदर्पिता भी समान रुप से दोषी हैं। चिदर्पिता के खिलाफ़ पक्ष का यह भी कहना है कि साधवी पत्रकारों से बचने का प्रयास कर रहीं हैं। लेकिन इन सभी आरोप प्रत्यारोप के बीच एक नया मामला उभर कर आया है , स्वामी का शादीशुदा और बाल बच्चेदार होने का। चिदर्पिता के पति बी पी गौतम ने लोकसभा से आर टी आई के तहत प्राप्त सूचना के आधार पर एक कागजात दिखाया है जिसमें स्वामी ने अपने आप को शादीशुदा बताया है तथा अपनी पत्नी का नाम अमितानंद बताया है जबकि बिहार मीडिया के द्वारा प्राप्त स्वामी का शपथ पत्र और लोकसभा के रिकार्ड में उपलब्ध बायो डाटा में स्वामी ने स्वयं को कुंवारा दर्शाया है । इस मुद्दे पर बात करने पर साधवी चिदर्पिता ने कहा कि वर्ष २०१० में एक आदमी ने स्वामी के शादीशुदा वाले बायोडाटा क...