Posts

Showing posts with the label samajavad

राज्याभिषेक संपन्न; दो भाटों ने की ताजपोशी

राज्याभिषेक संपन्न ; दो भाटों ने की ताजपोशी कांग्रेस के वंशवाद को गाली बकते हुये सता में आये स्वार्थवादी मुलायम का असली चेहरा इसबार दिखा । धर् ‍ तराष्ट्र और मुलायम जैसों में कोई खास फ़र्क नही है । यूपी में सबसे योग्य अखिलेश नजर आयें क्योंकि वे पुत्र हैं मुलायम के । युवा हैं , बाकी नेताओं के बाल बच्चे बुढा गये हैं। आज मुलाय्म ने युवराज को राजगद्दी सौंप दी । ताजपोशी का काम किया खुद को स्वाभिमानी बतानेवाले भाट आजम खान और शिवगोपाल यादव ने । आज एक बार फ़िर प्रजातंत्र का बलात्कार हुआ , यह बलात्कार बाप के आदेश पर बेटे ने किया । भाजपा और साम्यवादियों के अलावा देश के अधिकांश दलों में वंशवाद है । अफ़सोस तो यह है कि इस वंशवाद का पोषण जनता करती है , वही खाद और बीज देती है जैसे यूपी में किया । बाप के बाद बेटा सता में आये यह गलत नही है लेकिन इसका आधार योग्यता होनी चाहिये । अखिलेश की सबसे बडी योग्यता मुलायम का पुत्र होना है । हर क्षेत्र की तरह राजनीति में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आवश्यक है । अखिलेश से ज्यादा योग्य युवा मुलायम के दल में होंगें , अन्य नेताओं के पुत्र भी कम योग्य नही हैं , लेकिन उन्...

अमेरिकी छात्रों को जरुरत है जयप्रकाश नारायन की

Image
अमेरिकी छात्रों को जरुरत है जयप्रकाश नारायन की भारत का चोर मीडिया खामोश क्यों अमेरिकी साम्राज्यवाद की   मौत के लिये बस एक अदद लीडर की जरुरत है अक्युपाई वाल स्ट्रीट आंदोलन को दबाने की हर प्रयास असफ़ल होता दिख रहा है । यह स्व : स्फ़ुर्त आंदोलन है जो अमेरिका में बढती अमीरों और गरीबों के बीच खाई तथा बेरोजगारी के कारण पैदा हुये जन आक्रोश का परिणाम है । सरकार ने पुलिस के बल पर आंदोलनकारियों को हटा दिया , लेकिन न्यायालय ने आदेश जारी किया कि इस शांतिपूर्ण आंदोलन को जबर्दस्ती न कुचला जाये । अब यह आंदोलन अमेरिका के कालेजों तक फ़ैल चुका है । अमेरिका और सीआईए मीडिया को मैनेज कर के इस आंदोलन से संबंधित खबरों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। भार्त का बिका हुआ मीडिया तो सोया है। दुनिया की क्रांति के इतिहास की अभूतपूर्व घटना है यह । दुनिया की दिशा बदलनेवाले इस आंदोलन को सबसे बडा खतरा मीडिया से है । इस आंदोलन की सफ़लता का अर्थ है , पूंजीवाद...