फ़ेसबुक का घटियापन
साध्वी रेप प्रकरण : बड़ा घटिया निकला ये फेसबुक Written by कुमार सौवीर साध्वी चिदर्पिता द्वारा स्वामी चिन्मयानंद पर लगातार बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप को फेसबुक वाले अश्लील और लोगों की भावनाएं आहत करने वाला प्रकरण मानते हैं। यही कारण है कि इससे जुड़ा एक समाचार फेसबुक पर लगाये जाने के कुछ ही देर बाद उसे फेसबुक प्रशासन ने न केवल तत्काल रिमूव कर दिया, बल्कि इस समाचार को प्रकाशित करने वाले फेसबुक यूजर को चेतावनी भी जारी कर दी कि भविष्य में यदि इस तरह के पोस्ट उसकी वाल पर दिखी तो उसके फेसबुक एकाउंट को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा। भारतीय मनीषियों, देवी-देवताओं पर गाली-गलौज और अश्लील कमेंट्स पर आप लाख चिल्लाते रहिये, शिकायतें कीजिए या मामला कोर्ट-कचेहरी तक खींच ले जाइये, फेसबुक पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ता। ऐसे कमेंट्स भारी तादात में रोज-ब-रोज फेसबुक की दीवार पर तेजी से छाते जा रहे हैं। खुलेआम गाली-गलौज और धार्मिक भावनाएं आहत कर देने वाली तस्वीरें और कमेंट्स से फेसबुक अटा पड़ा हुआ है। ऐसी शिकायतों के लिए फेसबुक ने एक व्यवस्था तो कर रखी है, लेकिन...