Posts

Showing posts with the label akhilesh

देखें विनोद कापडी के सच का वीडियो

Image
 : यशवंत मामले मे सच आया सामने : विनोद कापडी ने माना नही मांगी थी रंगदारी गलत मुकदमा दर्ज करवाने के दोषी हैं नोएडा एस एस पी प्रवीण कुमार यशवंत के उपर इंडिया टीवी के प्रबंध संपादक विनोद कापरी से रंगदारी मांगने का मुकदमा चल रहा है । इस मुकदमे का सबसे अहमं पहलू है कानून की वो धारा जो यशवंत के उपर पुलिस ने लगाई है । एक धारा रंगदारी मांगने की लगाई गई है । धारा ३८६ , इस धारा के अन्तर्गत यह प्रावधान है कि अगर कोई व्यक्ति किसी को जान मारने का भय दिखाकर रंगदारी मागता है तो उसके खिलाफ़ धारा ३८६ के तहत कार्रवाई होगी ।  इस धारा के तहत सजा तो दस वर्ष है लेकिन इसका ट्रायल मजिस्ट्रेट के यहा होने का प्रावधान है , मतलब सजा की अधिकतम अवधि तीन वर्ष है ।   जो मुकदमा  यशवंत के उपर हुआ है उसके अनुसार जान मारने की धमकी देने का कोई आरोप नही है । अभीतक मुकदमा करने वाले विनोद कापरी का कोई बयान नही आया था । लेकिन सी न्यूज के मुकेश चौरसिया ने विनोद कापरी का इन्टरव्य़ू लिया है । इ...

अखिलेश के जन्मदिन पर यशवंत को जेल की सौगात

Image
अखिलेश के जन्मदिन पर यशवंत को जेल की सौगात सपा का कानून : यशवंत को जेल और जेल मे बंद विधायको को मुख्यमंत्री आवास पर लंच एक जुलाई को यूपी के युवा मुख्यमंत्री जिनके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट तैरती रहती है उनका जन्मदिन था । जब से यूपी के सीएम बने हैं अखिलेश    , उनके चेहरे पर मुस्कुराहट और चौडी हो गई है ( हालांकि इतना मुस्कुराना भी स्वास्थ्य के लिए ठिक नही ) उधर यूपी चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी के चेहरे से मुस्कुराहट गायब । लगता है दोनो में मुस्कुराने की प्रतियोगिता हो रही है । दावे तो अखिलेश ने बडे बडे किए लेकिन नाम बडे और दर्शन छोटे वाली तर्ज पर दावे सिर्फ़ दिखावटी बनकर रह गए । यशवंत  ने सपा के मंत्री शिवपाल यादव से एक विशेष पोर्टल जो यूपी चुनाव के लिए यशवंत ने बनाया था उसका उदघाटन भी कराया , उदघाटन समारोह मे यशवंत ने पत्रकारो से अपील की सपा  का साथ देने की । यह वादा उन्होने कर डाला कि अगर सपा के राज में कभी भी पत्रकारो के साथ ज्यादती होगी तो वे उस मामले को उठायेंगें और न्याय दिलवायेंगें । आज यशवंत खुद न्याय मांग रहे हैं । यह उदाहरण है राजनीति में...

जेल में बंद विधायको से हत्या करवा सकते हैं अखिलेश

Image
जेल में बंद विधायको से हत्या करवा सकते हैं अखिलेश प्रणव दा का राष्ट्र के नाम पहला संदेश : हम करेंगे बाहुबलियों की सजा माफ़ राज्य मे कानून का शासन होगा , यह संदेश दिया था यूपी के मुस्कुराते चेहरे वाले सीएम अखिलेश यादव ने । मंगलवार को प्रणव दा के समर्थन के लिए लंच का आयोजन अखिलेश यादव के निवास पर था , उस आयोजन मे जेल में बंद दो बाहुबली विजय मिश्रा एवं मुख्तार अंसारी प्रणव दा को समर्थन देने के लिए मौजूद थें । प्रनव दा के साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी थें जिन्हे यह जानकारी थी कि दोनो विधायक जेल से आये हैं। इन दोनो विधायको को जेल से विधानसभा की कार्रवाई में भाग लेने के लिए विधान सभा मे जाने भर की अनुमति प्राप्त थी । अब यूपी मे यह चर्चा हो रही है कि क्या सपा की सरकार ने बाहुबलियों को जेल से गुंडागर्दी करने और उनकी बात न मानने वालों को सबक सिखाने के लिए गलत तरीके से बाहर आकर हत्या करने की छुट प्राप्त है । अब यह यूपी के पुलिस महानिदेशक हीं बता सकते हैं कि दोनो विधायकों को जेल से बाहर   अह्किलेश यादव के लंच में आने की अनुमति थी या नही तथा जेल में बंद अपराधी को लंच पर बुलाने और खिल...