Posts

Showing posts with the label madan

बस बहुत हुआ ,आओ अब लौट चले

बस बहुत हो गया, आओ अब लौट चलें हमें लौटना होगा। जमीन हमारी मां है। इसका उपयोग सदियों से अनाज उगाने के लिये हम करते आये हैं। उसी अनाज को दुबारा बीज के रूप में उपयोग करते हैं। बस हमें आज भी यही करने दिया जाय। मत लो हमारी जमीन। नहीं चाहिये यह विकास जहां हम मुर्दे बनकर रह गये हैं। जहां लाख रुपया हो तभी आपका बेटा पढ़ सकता है। दस लाख हो तो कोचिंग ले सकता है, आईआईटी की, आईएएस की। बस बहुत हुआ लौटा दो 1990 के पहले का देश। गरीब मर रहा है, आम आदमी चोर बन रहा है, भ्रष्ट बन रहा है, बेटे की शिक्षा के लिये, मकान के लिये, बेटी के दहेज के लिये, बस बहुत हुआ। बच्चों का बचपन खो गया, सुबह चार बजे उठते हैं, स्कूल जाना है, होम वर्क है, आखिर यह सब किस लिये? पढ़कर बहुराष्ट्रीय कंपनियों का नौकर बनने के लिये? अब नहीं सहा जाता। पढ़कर आता है बेटा, नौकरी की तलाश, अगर अमीर का बेटा है तो बडे़ कालेज से निकलेगा, इसलिये नहीं की बहुत तेज बुद्धि है। शिक्षा का व्यवसायीकरण हो गया है। स्कूल या कालेज की पढ़ाई सिर्फ़ दिखाने भर को है। कोचिंग चाहिये, उसके लिये पैसा चाहिये। इंजीनियरिंग की कोचिंग करवानी है तो चल जाओ कोटा, डेढ-दो ...

कहने को आदर्श करने को समझौता

Image
कहने को आदर्श करने को समझौता देश में भ्रष्टाचार है । राजनीति में अपराधी है। जनता का आक्रोश था अन्ना का आंदोलन । जनता कराह रही है । वह अच्छे लोगों को राजनीति में देखना चाहती है । और भी बहुत सारी बाते। सुनने में , पढने में अच्छा लगता है । फ़ेसबुक जैसे वक्त बर्बाद करनेवाले साइट्स पर इस तरह की बहस अक्सर दिखती है । अरुण साथी ने लिखा पहली बार लोकतंत्र के महापर्व को नजदीक से देखा। दबंगई , शराब , पैसा । मैं छात्र जिवन से देखता आ रहा हूं। अरुण साथी का लिखा देखकर मन हुआ थोडा मैं भी शेयर कर दूं अपने अनुभव को । अभी नगरपालिकाओं का चुनाव हुआ बिहार में । शुरुआत चुनाव आयोग से हो तो ज्यादा उचित है। इस संस्था पर लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेवारी है। बिहार चुनाव आयोग के मुख्य अधिकारी यानी आयुक्त हैं हेमचंद्र सिरोही । कभी विवादास्पद आई ए एस अधिकारी रह चुके हैं। महेश – सरिता नामक दो समाजसेवी कार्यकर्ताओं की हत्या के साथ जुडे हैं इनके तार । इनसे आशा तो नही थी कि अच्छा काम कर सकते हैं लेकिन लगा समय के साथ आया बदलाव अंगुलीमाल और वाल्मिकी का मन बदल सकता है तो शायद चुनाव आयुक्त जैसे पद पर बैठा व्यक...