Posts

Showing posts with the label ड्रोन

पाकिस्तान की जानकारी में होता है ड्रोन हमला

Image
पाकिस्तान की जानकारी में होता है ड्रोन हमला विकिलिक्स का नया खुलासा ओसामा की निगरानी की जानकारी थी पाकिस्तान को विकिलिक्स ने एक केबल के हवाले से यह खबर उजागर की है कि पाकिस्तान के कबिलाई ईलाके में अमेरिका के द्वारा किये जा रहे ड्रोन हमले उसकी सहमति से होते हैं । सितंबर २००९ से हीं अमेरिका तथा पाकिस्तान के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है लेकिन पाकिस्तान के लोगों की अमेरिकी विरोधी भावना के कारण पाकिस्तान ड्रोन हमले की जानकारी होने से ईंकार करता आ रहा है । सितंबर २००९ में अमेरिका तथा पाकिस्तान ने आतंकवाद विरोधी कारवाइ से संबंधित सारी सुचनाओं को एक दुसरे से साझा करने की शुरुआत की थी । सुचनाओं को साझा करने के दायरे में पाकिस्तान सैनिक मुख्यालय को भी रखा गया है । पाकिस्तान के फ़्रान्टियर कार्प , ग्यारहवी कार्प के मुख्यालय में इंटेलिजेंस को साझा करने तथा उसके आधार पर कारर्वाई करने के लिये केन्द्र की स्थापना की गई थी । पाकिस्तान की सेना के चीफ़ जेनेरल अशफ़ाक कयानी ने अमेरिका के सेन्ट्रल कमांड के एडमिरल विलियम जे फ़ालेन को तालिबानी वर्चस्व वाले उतरी एवं दक्षिणी वजिरस्तान की निगरानी करने के ...