Posts

Showing posts with the label rajdeep

संतोष भारतीय एक बिका हुआ पत्रकार

Image
संतोष भारतीय एक बिका हुआ पत्रकार एक सप्ताहिक  है चौथी दुनिया । इस अखबार के संपादक हैं संतोष भारतीय । संतोष भारतीय कभी जयप्रकाश आंदोलन से जुडे रहे हैं। वक्त का तकाजा कहें या पैसे और पद की चाह , आज संतोष भारतीय चौथी दुनिया के संपादक के रुप में इन दोनो चीजों को हासिल करना चाहते हैं। संतोष भारतीय को मैं व्यक्तिगत रुप से नहीं जानता । एकबार एक कार्यक्रम में मुलाकात है । एक पत्रकार थें आलोक तोमर जिन्हें कैंसर की बिमारी   हो गई थी । पिछले साल होली में उनकी मौत हो गई । मैं उनसे कभी नही मिला था । भडास एक पोर्टल है । उसके संपादक यशवंत का एस एम एस आया । यशवंत भी अपने गांव में थें । खुबा रोया मैं । होली नही मनाई । गम मनाया । उन्हीं आलोक तोमर की याद में एक कार्यक्र्म( यादों में आलोक )  दिल्ली के कंस्टिच्यूसन क्लब में था। मैं भी आमंत्रित था ।   वहीं संतोष भारतीय को पहली बार देखा । वहां पूण्य प्रसून वाजपेयी सहित बहुत सारे नामी प t ्त्रकार थें। संतोष भारतीय अलोक तोमर के बारे में बोलते  हुये भावुक हो गयें। उनकी आंखों में पानी भर आया और मेरे जैसा आदमी जो दिमाग की...