सम्मेलनों का दौर : श्रमजीवी पत्रकार संघ का सम्मेलन
लगता है आजकल सेमिनारों का दौर चल रहा है । बिहार के पत्रकार मित्र भुनेशवर गये हुये हैं । वहां पत्रकारों का सम्मेलन है । श्रमजीवी पत्रकार संघ का सातवां राष्ट्रीय सम्मेलन । इस सम्मेलन का उदघाटन उडीसा के राज्यपाल भंडारी ने किया । पतना के पत्रकार विनायक विजेता ने अपने वाल पर उदघातन समारोह की एक तस्वीर पोस्ट की है , उसे हम यहां दे रहे हैं ।इधर बोधगया के संबोधी रिसोर्ट में भारतीय संसदीय संस्थान एवं इन्टरनेशनल काउंसिल आन मैनेजमेंट आफ़ पोपुलेशन प्रोग्राम , मलेशिया के द्वरा एक परिचर्चा का आयोजन किया गया था । उदय नारायन चौधरी विधानसभा अध्यक्ष ने उदघाटन किया । बिहार के राजनेताओं में रामचन्द्र पूर्वे , राजनिति प्रसाद , राज्यसभा सदस्य , किरन घई , रामेश्वर चौरसिया ने भी इस परिचर्चा में भाग लिया । दो दिन का यह कार्यक्रम था । एक पैनल में मैं भी था । उस पैनल के अध्यक्ष थें डा० डी के सारंगी पूर्व स्वास्थय मंत्री । मोडरेटर थें दीपक गुप्ता , पटना के प्रभात खबर के रजनीश उपाध्याय और इंडियन एक्सप्रेस की सहायक संपादक रह चुकी पामेला फिलिपोज । परिचर्चा का विषय था गर्भवती महिलाओं का ...