Posts

Showing posts with the label ambedker

अंबेदकर का कार्टून : दलित नेताओं का बौद्धिक दिवालियापन

Image
अंबेदकर का कार्टून : दलित नेताओं का बौद्धिक  दिवालियापन आज लोकसभा में अंबेदकर के एक कार्टून पर भारी विवाद पैदा हो गया । कांग्रेस के सामंती दलित  नेता पुनिया ने कपिल सिब्बल का कडा विरोध किया । उनका कहना था कि किताब के प्रकाशक एन सी ई आर टी को पत्र लिखने के बावजूद भी अंबेदकर के उस कार्टून को पुस्तक से नही निकाला गया । एकबार भी किसी ने यह बताना आवश्यक नही समझा कि वाकई मामला क्या है और वह कौन सा कार्टून है जिसको लेकर तथाकथित दलित भगवान लोग इतने खफ़ा हैं । यह कार्टून 1960   में प्रकाशित हुआ था । का्र्टूनिस्ट शंकर के बनाये हुये इस कार्टून में बाबा साहब अंबेदकर को एक घोघा पर बैठकर उसे हांकते हुये दिखाया गया है तथा उनके सामने देश की जनता को इंतजार करते हुये खडा दिखाया गया है । अंबेदकर के पिछे जवाहर लाल नेहरु चांबुक लेकर अंबेदकर पर बरसा रहे हैं ताकि अंबेदकर संविधान निर्माण की रफ़्तार बढायें । यह कार्टून संविधान बनने में लग गये तीन वर्ष   की देर पर एक व्यंग हैं । आज जब अंबेदकरवादियों ने इसका विरोध किया तब यह प्रसांगिक हो गया । सरक...