लालू यादव का गया आगमन : क्या आतंकी भी साथ होगें ?
लालू यादव का गया आगमन : क्या आतंकी भी साथ होगें ? राजद के शासनकाल में हुये बलात्कार , लूट , गुंडागर्दी के लिये माफ़ी मांगेंगे लालू . कल यानी १६ जून को राजद अध्यक्ष लालू यादव का गया आगमन हो रहा है । लालू यादव ६५ वर्ष पुरे कर चुके हैं । इनके ६५ वर्ष को यादगार बनाने के लिये गया राजद या आप कह सकते हैं सुरेन्द्र यादव ने ६५ तोरण द्वार बनाने का निश्चय किया है । गया में राजद का अर्थ है सुरेन्द्र यादव , जो उनकी चमचागिरी करेगा वह राजद में रहेगा अन्यथा शकील अहमद खान की तरह उसे राजद छोड देना पडेगा । गया ने लालू यादव के शासनकाल में आतंक राज को झेला है । उस आतंक को कायम करने में सुरेन्द्र यादव , बिंदी यादव और बच्चू यादव की अहंम भूमिका रही है । सुरेन्द्र यादव के घर के पास गया का प्रसिद्ध कालेज गया कालेज है , सुरेन्द्र यादव के आतंककाल में उस कालेज में लडकियों का जाना मुश्किल था । इनके भाई - बंधु खुलेआम न सिर्फ़ छेडखानी करते थें बल्कि लडकियों को उठाकर उनके साथ बलात्कार भी करते थें । मां – बाप इनके भय से मुकदमा दर्ज नही कराते थें । उसी प्रकार बच्चू यादव का एक भतीजा शामू यादव ...