Posts

Showing posts with the label awadhesh singh

गया के कांग्रेसी नहीं चाहते की केन्द्रीय विश्वविद्यालय गया में खुले

गया के कांग्रेसी नहीं चाहते की केन्द्रीय विश्वविद्यालय गया में खुले किसी भी शहर में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो सिर्फ़ अपनी राजनीतिक गोटियां सेकना जानते हैं। केन्द्र ने गया में केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया , नीतीश कुमार चाहते थें कि मोतिहारी में यह खुले और बस यहीं से राजनीति शुरु हो गई । गया के चवन्नी छाप कांग्रेसियों ने बगैर कारण न सिर्फ़ नीतीश कुमार का पुतला दहन शुरु कर दिया बल्कि कुछ अनपढ छाप कांग्रेसी जिनका काम चुनाव के समय गया से चुनाव ल ड   रहे कांग्रेसी उम्मीदवारों से पैसा उतारना रहा है , उन सब ने उस जगह जहां केन्द्रीय विश्वविद्यालय खुलना है जाकर शिलान्यास तक कर दिया । इन कांग्रेसियों ने यह भी प्रयास किया कि अन्य दलों के नेता भी उनके साथ आयें लेकिन जब इस तरह के सार्वजनिक हित का   काम करना हो तो पार्टी लाईन से उपर उठकर सोचना पडेगा । गया के इन कांग्रेसियों को यह भी अक्ल नही है । अभी पता चला कि कांग्रेस के पूर्व विधायक अवधेश सिंह और संजय सहाय नीतीश कुमार से मिलने गये थें लेकिन उन्होने गया में केन्द्रीय विश्वविद्याल्य की स्थापना से इंकार कर दिया । मैने भी ...