Posts

Showing posts with the label home minister bjp

कथित स्वामी के पास रहने वाली लड़कियां अधीनस्थों की ही पत्नियां क्यूं हैं?

Image
कथित स्वामी के पास रहने वाली लड़कियां अधीनस्थों की ही पत्नियां क्यूं हैं ? पूर्व गृह राज्यमंत्री और भ्रम के चलते देश के बड़े संतों में गिने जाने वाले स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती से जुडऩे वाली लड़कियां गृहणियां बन कर ही क्यूं रह जाती हैं ? यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि उनके पास रहने वाली अधिकांश लड़कियों का उन्होंने ही अपने कर्मचारियों से विवाह करा दिया है या फिर परेशान होकर युवतियों ने स्वयं ही प्रेम विवाह कर लिया है , जो धार्मिक या राजनैतिक महत्वकांक्षाओं को तिलांजलि देकर परिवार के साथ किसी तरह जीवन गुजार रही हैं। कथित स्वामी चिन्मयानंद के बारे में कहा जाता है कि वह लड़कियों के प्रति शुरू से ही बेहद उदार रहे हैं , तभी उनके आसपास शुरू से ही लड़कियां देखी जाती रही हैं। अधिकांश लड़कियों का परिचय वह भतीजी कह कर ही कराते रहे हैं। ऐसी लड़कियों की संख्या निश्चित नहीं है , क्योंकि उनसे जुड़े लोग एक नई लडक़ी का खुलासा कर स्तब्ध कर देते हैं। फिलहाल उनके आसपास दिख रही लड़कियों की ही बात करें तो रानी ( काल्पनिक नाम) नाम की लडक़ी को भी भतीजी बता कर परिचय कराते रहे हैं , पर तीन साल पहले उसका विवाह अप...