Posts

Showing posts with the label congress president's treatment

गया के कांग्रेसी नहीं चाहते की केन्द्रीय विश्वविद्यालय गया में खुले

गया के कांग्रेसी नहीं चाहते की केन्द्रीय विश्वविद्यालय गया में खुले किसी भी शहर में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो सिर्फ़ अपनी राजनीतिक गोटियां सेकना जानते हैं। केन्द्र ने गया में केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया , नीतीश कुमार चाहते थें कि मोतिहारी में यह खुले और बस यहीं से राजनीति शुरु हो गई । गया के चवन्नी छाप कांग्रेसियों ने बगैर कारण न सिर्फ़ नीतीश कुमार का पुतला दहन शुरु कर दिया बल्कि कुछ अनपढ छाप कांग्रेसी जिनका काम चुनाव के समय गया से चुनाव ल ड   रहे कांग्रेसी उम्मीदवारों से पैसा उतारना रहा है , उन सब ने उस जगह जहां केन्द्रीय विश्वविद्यालय खुलना है जाकर शिलान्यास तक कर दिया । इन कांग्रेसियों ने यह भी प्रयास किया कि अन्य दलों के नेता भी उनके साथ आयें लेकिन जब इस तरह के सार्वजनिक हित का   काम करना हो तो पार्टी लाईन से उपर उठकर सोचना पडेगा । गया के इन कांग्रेसियों को यह भी अक्ल नही है । अभी पता चला कि कांग्रेस के पूर्व विधायक अवधेश सिंह और संजय सहाय नीतीश कुमार से मिलने गये थें लेकिन उन्होने गया में केन्द्रीय विश्वविद्याल्य की स्थापना से इंकार कर दिया । मैने भी ...

क्या सोनिया गांधी को कैंसर है ?

Image
सोनिया गांधी अपने इलाज के लिए अमेरिका गई हुई हैं । सरकार के स्तर पर या कांग्रेस पार्टी ने अपने स्तर पर यह खुलासा नही किया है कि सोनिया गांधी को कौन सी बिमारी है , परन्तु बिहार मीडिया ने अपने स्तर से अभी तक जो पता लगाया है उसके अनुसार सोनिया गांधी का इलाज न्यूयार्क के मेमोरियल स्लोन केटरिंग कैंसर केन्द्र में चल रहा है । उक्त अस्पताल कैंसर के इलाज के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है । वहां वहां कौन – कौन सी बिमारी का इलाज किया जाता है इसकी सूची वेब साईट पर उपलब्ध है हम उस सूची को यहां प्रकाशित कर रहे हैं। तहलका मैगजीन ने भी ट्वीटर पर अपने माइक्रोब्लांगिंग में उक्त अस्पताल में सोनिया गांधी के आपरेशन की बात पोस्ट की है । बिहार मिडीया ने अपने स्तर से ई मेल भेजकर अस्पताल से सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बरे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया । उक्त अस्पताल अपने मरीजों की प्रायवेसी का पुरा ख्याल रखता है । सोनिया गांधी देश एवं विश्व की ताकतवर महिला नेता हैं तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंता होना स्वाभाविक है ।लेकिन यह बहुत हीं दुखद बात है कि पूरे देश को सरकार ने और कांग्रेस पार्टी ने अंधक...