अन्ना का मौन , लायेगा उनके अंदर बदलाव , शायद जन्म ले रहे हैं गांधी अन्ना ने कोर कमेटी की बैठक में नहीं जाने का निर्णय लिया है । अन्ना अभी मौनवत्र नहीं तोडना चाहते हैं । जैसा उन्होने अपने ब्लाग पर बताया है कि उनके पैरों में सूजन है तथा घुटने में भी तकलीफ़ है और मौन वत्र से उन्हें फ़ायदा हो रहा है इसलिये अभी वे वत्र को नहीं तोडना चाहते हैं। मैने अपने एक लेख में ( लेख का लिंक ) अन्ना के पाकिस्तान के खिलाफ़ युद्ध करने और मौन वत्र के तरीके पर आपति जताई थी । मेरा यह मानना था कि अन्ना अध्यात्मिक भावना से मुनवरत पर हैं लेकिन आज के अन्ना के ब्लाग से यह स्पष्ट हो गया कि शारिरिक अवस्था और तकलीफ़ के कारण वे मौन हैं। अन्ना का मौन एक अच्छी शुरुआत है । अन्ना के ग्रुप और उनके विरोधी दोनों को चाहिये की अभी अन्ना के उपर कोई टिका टिपण्णी न करें। अन्ना के ग्रुप को अभी अन्ना के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिये फ़ालतू की बयानबाजी न करें। अन्ना को अपने सांचे में ढालने का प्रयास न करें। अभी बहुत कुछ होना बाकी है । इतने दिनो तक लोकपाल नही बना तो दो चार साल न भी बनेगा तो अंतर नहीं पडनेवाला । अन्ना...
Posts
Showing posts with the label maun vart