शिवदीप लेंडे: एस पी या हवालदार
शिवदीप लेंडे : एस पी या हवालदार ! निरमल बाबा उर्फ़ निरमलजीत सिंह नरुला के खिलाफ़ एक मुहिम चल पडी है । जिसे देखो वही यह साबित करने में लगा है कि निरमल बाबा ठग हैं , चार सौ बीस यानी धोखेबाज हैं , लोगों को भयभीत करके पैसे वसूलते हैं। निरमल बाबा के खिलाफ़ यह मुहिम भारत से नही शुरु हुई । इसकी शुरुआत विदेश के एक वेबसाईट्स www.hubpages.com से हुई । भारत में एक विवादास्पद अखबार जो उषा मार्टिन का है , “ प्रभात खबर “ ने सबसे पहले निरमल बाबा पर एकपक्षीय हल्ला बोला । पत्रकारिता जगत के लोगों को पता है प्रभात खबर के संपादक हरिवंश जी देश की राजनीति के कौन से खेमे का हितपोषण करते हैं । निरमल बाबा पर मुकदमा की भी शुरुआत हो गई । सबसे पहले एक आइ पी एस अमिताभ ठाकुर जो यूपी के मेरठ में पोस्टेड हैं , उन्होने अपने बेटा एवं बेटी के माध्यम से मुकदमा दर्ज करवाया । यूपी पुलिस ने केस दर्ज करने से इंकार कर दिया तो न्यायालय में कंप्लेन दर्ज कर के उसे थाने भेजने की प्रार्थना की अमिताभ ठाकुर ने । अमिताभ ठाकुर से एक बार दिल्ली में मुलाकात है । फ़ोन पर भी एक – दो बार बातचीत ...