गया की जिलाधिकारी बंदना प्रेयसी अयोग्य है
गया की जिलाधिकारी बंदना प्रेयसी अयोग्य है मैं यह प्रयास करता हूं कि किसी पर व्यक्तिगत आक्षेप तबतक न करुं जबतक उसका कार्य आम जनता के लिये दिक्क्त का कारण न बनें । बंदना प्रेयसी नाम है गया की कलक्टर का। इनका फ़ोन नंबर सार्वजनिक हैं लेकिन ये फ़ोन कभी नहीं उठाती । दिक्कत इनके आइ ए एस कैडर होने में है । इनको इतना अधिकार मिला हुआ है कि ये सोचते हैं , हम शासन करने के लिये हैं और बाकी लोग यानी आम जनता इनकी गुलाम है । आइ ए एस जब यूपीएससी की तैयारी करते हैं तब इनकी हालत देखने लायक होती है । ये इतने गंदे हैं कि जेनेयू के उन पाठयक्र्मों में दाखिला लेते हैं जहां पढने की जरुरत नही है और मुफ़्त में आवास सहित सारी सुबिधा बहुत हीं कम पेमेंट पर उपलब्ध होती है । नियमत: यह गलत है । जे एन यू भी उसके कैंपस में रहकर आइ ए एस की तैयारी करनेवालों छात्रों को रेस्टिकेट करता है । इसी तरह का एक कोर्स है लैंगुएज जिसमें ये दाखिला लेते हैं । नानी याद आ जाती है इन्हें तैयारी के समय । लेकिन जैसे हीं ये लोग कलक्टर बन जाते हैं शोषण शुरु कर देते हैं । इनके शोषण का तरीका बडा अदभुत होता है । जनता ...