मंत्री श्याम रजक पर लडकी मांगने का आरोप
मंत्री श्याम रजक पर लडकी मांगने का आरोप बिहार सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री तथा नीतीश कुमार के उपर उनके हीं दल जदयू के प्रदेश महासचिव शंभुशरण पटेल ने यह आरोप लगाया है कि मंत्री ने उनसे लडकी की आपूर्ति करने को कहा । घटना के संबंध में बताया जाता है कि जदयू के प्रदेश महासचिव शंभुशरण एक ठेकेदार हैं तथा पटेल भवन निर्माण विभाग में ठेकेदारी करते हैं। शंभुशरण को श्याम रजक के निवास सरकारी आवास में गार्ड के लिये बैरक बनाने के लिये 20.5 लाख रुपये का ठेका मिला था । शंभुशरण के अनुसार उन्होने जब संविदा के अनुसार काम करवाने के लिये मंत्री से संपर्क साधा तो मंत्री श्याम रजक ने उन्हें अपने आप्त सचिव से बात करने का सुझाव दिया । शंभुशरण जब इस संबंध में आप्त सचिव से मिले तो आप्त सचिव ने डेढ लाख रुपया कमीशन की मांग की । शंभुशरण ने मंत्री को इस बाबत बताया तथा कमीशन देने से इंकार किया तो मंत्री आगबबूला हो गयें तथा अपमानजनक शब्दों के साथ गाली गलौज भी शुरु कर दिया और अपने सुरक्षा गार्डो से धक्के देकर आवास से बाहर निकलवा दिया । उन्होने यह भी बताया है कि उन्हें काम शुरु करने से पहले सेवा ...