Posts

Showing posts with the label result

बिहार के स्कुलों की शिक्षा की खुल गई पोल

Image
पी के शाही शिक्षामंत्री बिहार के स्कुलों की शिक्षा की खुल गई पोल पटना के कालेजों ने इस वर्ष दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा लेने का निर्णय लिया था । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका कडा विरोध किया था । उनका कहना था कि बारहवीं मे प्राप्त अंक के आधार पर धाखिला हो , परन्तु उनकी नही चली । अभी बिहार के विभिन्न कालेजों ने नामांकन   परीक्षा मे सफ़ल छात्रो की सूची जारू की है । बिहार बोर्ड की परीक्षा मे टाप टेन लाने वाले छात्र को कामर्स कालेज मे मात्र ५६ अंक प्राप्त हुआ है । पटना महिला कालेज मे मात्र १६० छात्राओं में बिहार बोर्ड से उतीर्ण छात्राओं की संख्या   छह है । तकरीबन सभी कालेजों मे यही स्थिति है। बिहार बोर्ड से उतीर्ण छात्रो के मुकाबले सीबीएसई से उतीर्ण छात्रो ने ज्यादा सफ़लता पाई है। बिहार बोर्ड की परीक्षा मे चोरी होती है। बहुत सारे जगहो पर तो खुलेआम नकल कराई जाती है । मुख्यमंत्री ज्यादा संख्या मे उतीर्ण छात्रो को शिक्षा के विकास का पैमाना बताते रहे हैं । अब उनकी कलई खुल गई है और यह भी जाहिर हो गया है कि क्यों वह प्रवेश परीक्षा का विरोध कर रहे थें । बिहार मीडिया ...

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में चोरी से पास हुये हैं छात्र

Image
बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में चोरी से पास हुये हैं छात्र अभी बिहार बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित किया है । पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत सत्तर है यानी परीक्षा में शामिल कुल छात्रों मे से सत्तर प्रतिशत उर्तीण हुये हैं । फ़र्स्ट एवं सेकंड श्रेणी में पास होनेवालों की अच्छी खासी तादात है। बिहार के मुख्यमंत्री आज या कल भाषण देंगे और अपनी पीठ थपथपायेंगे। शिक्षा मंत्री हैं पी के शाही , पहले श्रीमान राज्य सरकार के महाधिवक्ता थें । इन्हीं की देन है बीएड पास शिक्षको की नियुक्ति का मामला , उसमें लिस्ट तैयार करने में इतना घपला हुआ है की उच्चतम न्यायालय भी हैरान है । बिहार बोर्ड का अध्यक्ष है राजमणि प्रसाद सिंह तथा सचिव हैं अनूप कुमार सिन्हा। परीक्षाफ़ल के प्रकाशन के बाद यह पी के शाही सफ़ल छात्रों को बधाई दे रहा था पट्ना में और असफ़ल छात्रों को तथा उनके अभिभावक के साथ सहानुभूति दिखा रहा था। वैसे सारे अधिकारी तथा मंत्री शुतुरमुर्ग की तरह हरकत कर रहे हैं । बिहार बोर्ड की परीक्षा का यह आलम है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित स्कुलों में अगर आपका परीक्षा केन्द्र है तो सफ़लता की शत प्रति...