झुठ बोल रहे हैं कलाम : कलाम ने रोका था सोनिया को
झुठ बोल रहे हैं कलाम : कलाम ने रोका था सोनिया को सुब्रमण्यम स्वामी की चुनौती : 17 मई की चिठ्ठी सार्वजनिक करें अपनी आनेवाली किताब में भले ही पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम कह रहे हों कि उन्होंने सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोका था लेकिन उस वक्त 2004 में जिन सुब्रमण्यम स्वामी को बुलाकर एपीजे अब्दुल कलाम ने सलाह मशविरा किया था , उन स्वामी ने दावा किया है कि कलाम इतिहास के साथ अन्याय कर रहे हैं. स्वामी ने कलाम को चुनौती दिया है कि वे वह चिट्ठी सार्वजनिक करें जो उन्होंने 17 मई को शाम 3.30 बजे सोनिया गांधी को लिखी थी. स्वामी इस वक्त हांगकांग में हैं और वहीं पर एक वेबसाइट से बात करते हुए स्वामी ने कहा है कि कलाम को चाहिए कि वे वह पत्र भी प्रकाशित करें जो उन्होंने 17 मई की शाम 3.30 बजे सोनिया गांधी को लिखा था. असल में 2004 के आमचुनाव के बाद जब कांग्रेस सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा तो स्वाभाविक रूप से उसे ही सरकार बनाने के लिए सबसे पहला मौका मिलना था. एनडीए के इंडिया शाइनिंग का फुग्गा फूट चुका था और कांग्रेस सबसे बड़ा दल बनकर उभरा ...