हिन्दुस्तान’ पटना को नोटिस देगी पटना पुलिस
प्रेम सिंह हिन्दुस्तान ’ पटना को नोटिस देगी पटना पुलिस जिस मामले ने राज्य के शासन और प्रशासन की नींदे हराम कर दी हैं उस मामले में पटना से प्रकाशित दैनिक ‘ हिन्दुस्तान ’ में छपी एक खबर से प्रशासन और पुलिस महकमा के साथ हिन्दुस्तान के पाठक भी अवाक हैं। पटना में दो दिनों के अंदर दो और उपरी पहुंच वाले शराब व्यवसायियों की हत्या की गुत्थी अभी पुलिस सुलझाने में जुटी ही है कि पटना से प्रकाशित दैनिक हिन्दुस्तान ने ऐसी खबर छापी की पाठक , पुलिस अधिकारी और इस मामले की जांच में लगे अधिकारी अवाक हैं। सबसे महत्वपूर्ण है कि वह खबर वैसे समय छापी गई जब पटना के विवादित संपादक को हटाकर यहां एक कर्मठ और सुयोग्य समझे जाने वाले संपादक के के उपाध्याय को लाया गया। सुशासन के दूसरे टर्म के सबसे बहुचर्चित साकेत गुप्ता हत्याकांड और उसके बाद साकेत की हत्या में नामजद प्रेम की हत्या मामले में हिन्दुस्तान , पटना में मंगलवार को यह खबर छपी कि ‘ पहले बोलेरो फिर बाइक पर बैठे थे प्रेम सिंह। ’ इस खबर में एक प्रत्यक्षदर्शी का हवाला जिसका नाम नहीं दिया गया है का हवाला दिया गया है और समाचार में कहा गया है कि वह प्र...