Posts

Showing posts with the label corruption in bihar

नितीश :मिडिया के बैलून

हम बिहारियों के लिए मिडिया द्वारा नितीश का चित्रण अचंभित करता है । मधुर मुस्कानधारी नितीश की छवि एक दृढ़ संकल्पधारी,स्वच्छ चरित्र वाले राज्य के विकास के लिए समर्पित ईमानदार मुख्यमंत्री के रूप में मीडिया प्रस्तुत करता है । मीडिया की यह हरकत इस कहावत को चरितार्थ करती है कि "" एक झूठ सौ बार बोलो वह सच दिखेगा " । 1971 से बिहार की राजनीति को बहुत नजदीक से देखता रहा हूँ । अनेको सरकारे आई और गई । उन सभी सरकारों के कार्यकाल पर नजर डालने के बाद  कोई भी निष्पक्ष व्यक्ति दावे के साथ नितीश की सरकार को अभीतक की भ्रष्टत्म सरकार कह सकता है । नितीश कुमार के शासनकाल में घुस की राशि कई गुणा बढ़ गई । जहां पहले सौ रुपया में काम हो जाता था वहां तिन-चार सौ से कम में कोई बात भी नहीं करता है । बिना घुस दिए किसी काम की कल्पना नहीं की जा सकती है । यहांतक की अर्जेंट चरित्र प्रमाणपत्र , जाति और निवास प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए भी घुस देना पड़ता है अन्यथा 14 दिन के पहले इन प्रमाणपत्रों को निर्गत नहीं किया जाता है चाहे आवेदक कितनी भी अनिवार्यता में क्यों न हो । शिक्षक बहाली से लेकर बिहार राज्य लोक...

“ बासा “ भ्रष्टो का संगठन है

“ बासा “ भ्रष्टो का संगठन है बिहार ड्रामो का स्थल है , यहां नट का ड्रामा , बंदर   का नाच से लेकर आरा का प्रसिद्ध लौंडा नाच देखने को मिलता है । अभी मधुबनी मे एक लडका – लडकी की प्रेम कहानी के बाद भाग जाने और एक सरकटी ला्श बरामद होने के बाद हुये ड्रामे ने पुरे राज्य को अस्त व्यस्त कर दिया। प्रशांत नामक वह लडका १४ - १५ वर्ष की उम्र का था , एक प्रीति नाम की लडकी से प्यार करता था , दोनो भाग गये । मुकदमा दर्ज हुआ। इसी दरम्यान एक सरकटी लाश बरामद हुई । लडके के परिवार जनो का कहना था कि वह लाश प्रशांत की है। पुलिस का मानना था कि वह किसी और की लाश है। मामला बढ्ता गया। हालात बेकाबू हो गये , आगजनी , तोडफ़ोड का सिल सिला शुरु हुआ , पुलिस ने लाठी  भाजी ,  फ़िर गोली चलाई , तिन लोगो की मौत हुई पुलिस की गोली से ,  मुख्यमंत्री अपनी अधिकार यात्रा मे व्यस्त रहे। जब देखा हालात बिगड रहे हैं तो आरा - बक्सर की यात्रा अस्थगित कर दी। आरा – बक्सर दोनो सवर्ण बहुल क्षेत्र है जो मुख्यमंत्री का समर्थक वर्ग रहा है , अपने समर्थको के बीच जाने मे भय महसुस करना , सवालिया निशान पैदा करता ...

जिलाधिकारी ने अपराधी को दी जीत की बधाई

Image
जिलाधिकारी ने अपराधी को दी जीत की बधाई सुशासन में निर्विरोध जीतते हैं दुर्दांत अपराधी   बिहार में नगर निकाय का चुनाव होने जा रहा है । गया नगर निगम का चुनाव १७ मई को है। नामांकन वापसी के बाद एकमात्र व्यक्ति निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है । वह सामाजिक कार्यकर्ता नही है न हीं शरीफ़ आदमी जिसके पक्ष में लोग सामुहिक रुप से चुनाव न लडने का निर्णय लें। पंचायत या वार्ड का चुनाव निर्विरोध होना बहुत हीं अच्छी बात है , बशर्ते बगैर भय के कोई निर्विरोध निर्वाचित हो लेकिन यह व्यक्ति जिसका नाम इबरार अहमद उर्फ़ भोला मियां है वह  शातिर अपराधी रहा है और आज भी अपराध तथा भय का आतंक पैदा किये हुये है। अबरार अहमद उर्फ़ भोला मियां के उपर दर्जनों मुकदमें थें। लेकिन इसी सुशासन के काल में वह अधिकांश मुकदमों में बरी हो गया। गवाहों को भयभीत करके वह रिहा हुआ है । आज की तारीख में वह आतंक है लेकिन मात्र एक मुकदमा उसके उपर है , हो सकता है उसमें भी वह बरी हो जाय । पहले भी यह एकबार निर्विरोध निर्वाचित हुआ था । लेकिन दुसरी बार दिल्ली की एक महिला पत्रकार ने उसके खिलाफ़ चुनाव लडने की हिम्...

बिहार मीडिया के संपादक पर भ्रष्ट डीसीएलआर ने दर्ज किया गलत मुकदमा

Image
बिहार मीडिया के संपादक पर भ्रष्ट डीसीएलआर ने दर्ज किया गलत मुकदमा कल गया के भूमी सुधार उपसमाहर्ता नंदकिशोर चौधरी ने मेरे उपर एक मुकदमा दर्ज किया है । उक्त अधिकारी ने अभियोग लगाया है कि मैने उसके कार्यालय में घुसकर के फ़ाइलों को फ़ेका तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाई । अब मैं बताता हूं सच्चाई क्या है । बिहार में नगर निगम के चुनाव होनेवाले हैं । मेरे घर के पचास कदम पर मतदान केन्द्र हैं लेकिन न सिर्फ़ मेरा , बल्कि सैकडो लोगों का बुथ दो किलोमीटर दुर हरिदास सेमिनरी विद्यालय में कर दिया गया है । मैने एक आवेदन कल जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दिया , उन्होनें मेरे आवेदन को भूमी सुधार उपसमाहर्ता के पास अग्रसारित कर दिया तथा मुझे कहा कि आप इसे उन्हें दे दे जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी । मैं वह आवेदन लेकर नंदकिशोर चौधरी के पास गया । नंदकिशोर चौधरी ने पुछा क्या बात है , मैने अभी यह कहना शुरु हीं किया था कि मुझे जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने भेजा है इस आवेदन को आपको देने के लिये कि उक्त नंदकिशोर चौधरी ने अचानक कहा पहले ठीक से खडा हो । यह तुम शब्द का इस्तेमाल मुझे बुरा लगा मैने तुरंत उ...

काबीना मंत्री प्रेम कुमार के साले पर बलात्कार का आरोप , मंत्री के दबाव पर मामला रफ़ा दफ़ा

Image
बिहार के मंत्री प्रेम कुमार के साले पर बलात्कार के प्रयास का मुकदमा यह घटना कल रात की है । बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेम कुमार की ससुराल गया के अंदर गया मुहल्ले में है । कल रात वहां भोज था उसी दौरान मंत्री के साले ने अपने पडोस में रहनेवाले एक व्यक्ति किशोरी रजक जो पटना जीआरपी में सिपाही है उसके साथ मंत्री के साले बबलू ने मारपीट करनी शुरु कर दी । सिपाही किशोरी रजक का कहना है कि मंत्री का साला अक्सर उसकी पत्नी के साथ जोर जबरदस्ती एवं गलत हरकत करता था । यह भी आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले हीं उसकी पत्नी के साथ मंत्री के साले ने दुष्कर्म किया था । सोमवार की रात को भी गलत गलत हरकत करने की मंशा में उसके घर घुसने का प्रयास किया और जब सिपाही ने विरोध किया तो मंत्री के साले ने रिवाल्वर निकालकर गोली चला दी । हाथापाई होने लगी और सिपाही ने अपनी जान बचाने के लिये मंत्री के साले के हाथ से रिवाल्वर छीन लिया । मंत्री के साले के गुर्गे वहां जमा हो गये और उन्होनें सिपाही को बगल के समुदायिक भवन में बंधक बना कर उसकी पिटाई की । सिपाही ने यह भी आरोप लगाया है कि मंत्री का साला बबलू वर्षो से उसके परि...

नीतीश जी जांच क्यों नहीं करवाते

Image
नीतीश जी जांच क्यों नहीं करवाते नीतीश की सरकार में भ्रष्टाचार आम बात है। अखबारों और बाहरी लोगों को सम्मेलन के नाम पर इक्ठ्ठा कर के विकास का प्रचार करने के अलावा यह सरकार और कोई काम नही कर रही है । नीचे भ्रष्टाचार का एक उदाहरण हम दे रहे हैं । इसकी लिखित शिकायत पटना के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार दुर्गेश जी ने की है । सरकार के आलाधिकारियों को सब पता है लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई , उल्टे शिकायत करनेवाले अधिकारी को हीं तबादला का दंश झेलना पडा। लेकिन कार्रवाइ न होने से हतोत्साहित होकर लडाई बंद नही की जा सकती । यह राज्य नितीश जी के पिताश्री का नही है। सभी बिहारवासियों का इसपर अधिकार है और इसकी संपति की रक्षा करना भी हमारा अधिकार है । आप पढें , अपने - अपने स्तर से इसे हर मंच पर यहांतक की चाय - पान की दुकान पर इस मुद्दे को उठायें। आवाज इतनी बुलंद हो जाये कि नीतीश के कान के पर्दे फ़ट जाये । एक घटना का जिक्र करता हूं , आपको जनता की आवाज का अर्थ समझ में आ जायेगा। आपातकाल के दौरान सेंसरशिप लागू थी , पत्रकारों ने जय प्रकाश नाराय्न से शिकायत की , कहां उठायें जनता की आवाज को । जयप्रकाश नारायन...

आतंक के पर्याय अंनत सिंह की जान को खतरा : अपराधी गिरफ़्तार

Image
आतंक के पर्याय अंनत सिंह की जान को खतरा : अपराधी गिरफ़्तार बिहार के सुशासन के सच को दर्शानेवाला चेहरा है अनंत सिंह । मोकामा क्षेत्र से जदयू विधायक हैं अनंत सिंह । आज इनकी सूचना पर पटना पुलिस ने आइजीएमएस से चार हथियारबंद अपराधियों को गिरफ़्तार किया । अनंत सिंह का कहना है कि वे अपराधी उनकी हत्या करना चाहते थें। अनंत सिंह आतंक के पर्याय माने जाते हैं । सैकडो रायफ़ल और लाव लश्कर के साथ इनका काफ़िला चलता है । अपने क्षेत्र में लोग भय से इन्हें छोटे सरकार कहते हैं और बिहार के बडे सरकार नीतीश कुमार भी इनसे दबी जुबां में बात करते हैं। जदयू के शासनकाल में अरबो की संपति इन्होने हासिल की है ।   पटना से लेकर अन्य शहरों तक में जबरदस्ती जमीन कब्जा करके इन्होनें अरबों की दौलत कमाई है । पत्रकारों की भी पिटाई कर चुके हैं अनंत सिंह । इनके भय के कारण बिहार का कोई अखबार इनके खिलाफ़ लिखने की हिम्मत नहीं करता है । एन डी टी वी के पत्रकार प्रकाश सिंह   को भी पुलिस की उपस्थिति में बंधक बनाकर मारा था इन्होनें। बाहुबली कहे जाने पर भी इन्हें आपति है। एकबार पहले मैने इनके उपर लिखा था “छोटे सरकार के आगे नतमस...

नीतीश से सवाल पूछने की सजा: स्टार न्यूज के पटना दफ़्तर में प्रशासन ने जडा ताला

Image
नीतीश से सवाल पूछने की सजा : स्टार न्यूज के पटना दफ़्तर में प्रशासन ने जडा ताला स्टार न्यूज के पटना दफ्तर पर प्रशासन ने जड़ा ताला हाइकोर्ट ने चौबीस घंटे के अंदर बिस्कोमान प्रशासन को ताला खोलने का दिया आदेश- पटना से एक बड़ी खबर यह आ रही है कि पटना के बिस्कोमान • ावन स्थित स्टार न्यूज के कार्यालय पर प्रशासन ने सोमवार की रात्रि ताला जड़ दिया। सनद रहे कि सरकार ने कुछ माह पूर्व ही बिस्कोमान को सुपरसीड कर कड़क आईएएस सीके अनिल को बिस्कोमान का प्रशासक बनाया है। स्टार न्यूज के दफ्तर पर ताला     सी के अनिल के आदेश पर ही जड़ा गया। बताया जाता है कि स्टार न्यूज का तीन वर्षों का एग्रीमेंट खत्म हो गया था और बिस्कोमान प्रशासन नए रेट में एग्रमेंट और किराया चाह रही थी जिसके लिए पुराने दर पर किराया लेने वाले तैयार नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार बिस्कोमान ने नया रेट लग भ ग 32 रुपए प्रति एस्क्वायर फीट तय कर रखा है जबकि यहां पूर्व से सात रुपए से लेकर 24 रुपए एस्क्वायर फीट पर किराएदार हैं। सूत्र बतातें हैं कि बिस्कोमान ने नए दर पर स्टार न्यूज का किराया जोड़ उसे नोटिश दी थी। इधर स्टार न्यूज के सूत्र...