Posts

Showing posts with the label journalist

उप संपादक थी वेश्या , संपादक मर गये एड्स से

कहा गया वह साइकिल वाला पत्रकार ? at 10:11 PM Posted bySushil Gangwar - 09167618866 कहा गया वो साइकिल वाला पत्रकार ? आज सुबह उठते ही मुझे साइकिल वाले पत्रकार की याद आयी तो मै सोच पड़ गया | आखिर वह है कहा और किस हाल में है | पिछले ७ सालो से पता नहीं है | वह कहा से आया था और कहा गया | यह बात सन १९९९ की जब मै मैनेजमेंट की पढाई कर रहा था | खाना मुझे बनाना आता नहीं था तो मै मयूर विहार फेस वन डेल्ही के गुप्ता होटल में दोनों वक़्त का खाना खा लिया करता था | १८ इंची साइकिल पर सवार होकर वह पत्रकार वीकली पेपर लेकर कभी कभी खाना खाने आ जाता था | मेरा मन नहीं माना तो मैंने एक दिन पूछ लिया बॉस आखिर क्या करते हो | वह अपनी कठोर आवाज में बोला अरे मै एडिटर हु अपना खुद का न्यूज़ पेपर चलाता हु | मैंने कहा मै भी अपनी पढाई करने के बाद पत्रकार बनना चाहता हु | इतना कहते ही वह मेरे सामने वाली कुर्सी पर बैठ गया | मुझे अपना न्यूज़ पेपर राष्ट्रीय प्रचंड भारत खोल कर अपना लिखा लेख दिखाने लगा | मै शुरू से ही दूसरे को पढने की कला जनता था | अचानक मेरी नजर उसके कपड़ो और जूतों पर पड़ी तो मै समझ गया यह वीकली प...