Posts

Showing posts with the label aryan tv

कहानी आर्यन टीवी के निदेशक अनिल सिंह की

Image
दूसरे की जमीन मकान हथिया कर आज पीट रहे सच का ढिढोरा: बिहार-झारखंड में प्रसारित एक चैनल है जिसका नाम है आर्यन। इस चैनल के मालिक सह प्रबंध निदेशक हैं अनिल सिंह। पाटलिपुत्र बिल्डर सहित कई कंपनियां भी है इनके नाम से। रविवार को इन्होंने प्रमुखता से अपने चैनल पर एक न्यूज चलाया ‘नीतीश का मीडिया मंत्र।’ आधे घंटे तक प्रसारित होने वाले इस समाचार में नीतीश और उनकी सरकार की जमकर बखिया उधेड़ी गई पर इस न्यूज को क्यों चलाया गया और कलतक नीतीश के करीबी माने जानेवाले अनिल सिंह को अचानक नीतीश का मीडिया मंत्र के जाप की जरुरत क्यों पड गई , यह जानने के लिये जरुरी है , पहले यह जानना कि चैनल के मालिक अनील सिंह की हकीकत क्या है, अगर सरकार उसकी जांच करे तो यह जनाब कटघरे के पीछे नजर आएंगे। पटना में एक पुराने व्यवसायी हैं। उनका नाम है डी पी साबू। जयपुर के रहने वाले डीपी साबू बिहार के सबसे पुराने व्यवसायी माने जाते हैं। पटना के एक्जीविशन रोड में होटल रिपब्लिक और और लॉली सेन एंड कंपनी के नाम से डीपी साबू की महेन्द्रा की एजेंसी हुआ करती थी। लालू-राबड़ी शासन काल में दबंग नेताओं से उबे डीपी साबू ने महेन्द्रा की एजेंसी...