Posts

Showing posts with the label american jail

विदेशी खुदरा निवेश यानी भ्रष्ट वाल मार्ट को न्योता

Image
विदेशी खुदरा निवेश यानी भ्रष्ट वाल मार्ट को न्योता केन्द्र की सरकार खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश की अनुमति प्रदान करने के लिये एडी – चोटी का जोर लगा रही है । खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश यानी दुनिया भर में दुकानों की श्रूंखला चलानेवाली कंपनियां जैसे अमेरिका की वाल - मार्ट , फ़्रांस की केरफ़ोर , जर्मनी की मेट्रो ए जी को न्योता देना ।  ये स्टोर नमक से लेकर आलू – प्याज , चावल – गेंहूं , दवा सबकुछ एक दुकान के अंदर हीं बेचेंगें । सरकार का तर्क है कि इन विदेशी दुकानों के खुलने से किसानों को उनकी उपज की अच्छी किमत मिलेगी , रोजगार के अवसर पैदा होंगें क्योंकि बिक्री की जानेवाली सामग्री की खरीद , संचयन से लेकर मालवाहन और बिक्री तक का काम ये कंपनियां स्वंय करेंगी जिसके लिये लाखों कर्मचारियों की जरुरत होगी । यह लोगों को स्तरीय सामग्री भी उपलब्ध करायेंगी । लेकिन खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश का जोरदार विरोध भी हो रहा है । विरोध करनेवालों के पास भी सशक्त तर्क मौजूद हैं । जैसे कंपनियों पर किसानों की निर्भरता बढेगी और सभी कंपनिया आपसे में मिलकर एक हीं एजेंसी से सामानों ...

जेल खोलो पैसे कमाओ

Image
जेल खोलो पैसे कमाओ दुनिया में पूंजीवाद का सबसे बडा उदाहरण हमेशा से अमेरिका रहा है । हमारे देश में एक कहावत है लहर गिनकर पैसा कमाना यानी जो भी काम सौंपा जायेगा उसमें भ्रष्ट तरीके से पैसा कमाने का रास्ता हम तलाश लेते हैं लेकिन अमेरिका में रास्ता तलाशने की आवश्यकता नही है । सरकार की नीतियां हीं मौका प्रदान करती हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि अमेरिका में प्रायवेट जेले भी हैं जहां कैदियों को रखा जाता है और सरकार उन जेलों को कैदियों को रखने के एवज में पैसा देती है । बिहार मीडिया ने अपने एक लेख में इसे प्रकाशित किया था । अभी अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव होना है । इस चुनाव में गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में रहने वाले अप्रवासियों का मुद्दा गरमाया हुआ है । नाजायज रुप से अमेरिका में रहने वालों को गिरफ़्तार करना और वापस उनके देश भेजने के लिये कानून है । ओबामा के शासनकाल सबसे ज्यादा लोगों को नाजायज रुप से रहने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया । प्रत्येक दिन 33 हजार गैर अमेरिकन को गिरफ़्तार करके जेल में रखा जाता है । अमेरिका की सरकार को इस तरह के बंदियों को रखने में एक दिन में 55 लाख...