खामोश कुरैशी की अदालत जारी है
खामोश कुरैशी की अदालत जारी है कल यूपी के चुनाव में एक नया मोड आया। अभीतक तो राजनीतिक दल तरह – तरह की नौटंकीबाजी कर रहे थें और मजेदार भाषण देकर लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे थें॥ मुलायम जहां भोजन की जगह लैप टाप दे रहें थे तो सलमान खुर्शीद आरक्षण का लालीपाप मुसलमानों के बीच बांट रहे थें , वहीं भाजपा गाय हमारी माता है हमको कुछ नही आता है कि तर्ज पर गाय बांट रही थी । टीवी पर भी सिर्फ़ राजनेताओं के चेहरे नजर आ रहे थें ।चुनाव आयुक्त महोदय को बहुत शर्मिंदगी उठानी पडती होगी अपने बीबी बच्चों के सामने जब वे कहते होगें , तुम्हारा चेहरा क्यों नहीं दिखाते ये टीवी वाले इसलिये लगता है अब चुनाव आयोग भी नेताओं से पीछे नहीं रहना चाहता है . । कल चुनाव आयुक्त कुरैशी ने राष्ट्रपति महोदया को सलमान खुर्शीद के खिलाफ़ शिकायत पत्र भेजा है और लिखा है कि सलमान खुर्शीद चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक पद का अपमान कर रहे हैं। मुझे एक बात समझ में नहीं आती कि यह संवैधानिक पद क्या कोई मंदिर है ...