Posts

Showing posts with the label yashvant

जेल की पाठशाला मे यशवंत

Image
जेल की पाठशाला मे यशवंत कुमार सौवीर किताबें और तस्‍वीरेंजिस तरह किसी भी जिज्ञासु में लगातार जानकारियों की इमारत को तैयार करती हैं , ठीकवैसे ही जेल की दीवारों-सलाखों की भूमिका आत्‍मविश्‍लेषण के लिए अनिवार्य होती है।और फिर यशवंत सिंह तो जन्‍मजात जिज्ञासु है। 36 साल के यशवंत के बालमन नेगाजियाबाद की डासना जेल में खुद के लिए एक बेमिसाल और रोचक विद्यालय खोज लिया है। वहवहां पर खोज रहा है वहां बंद लोगों को , लोगों के व्‍यवहारों को , उनकी दिनचर्या को , उनके मकसद को , उनके लक्ष्‍य को। वह समझ रहा है कि आखिर वहां की ऊंची प्राचीरों मेंकैद लोगों को यहां क्‍यों और कैसे मुकाम किस तरह मिले और कैसे अब वे क्‍या करेंगे।छूटेंगे भी तो आखिर कैसे। छूटने के बाद क्‍या करेंगे। यशवंत सिंह से भेंट हो ही गयी। लखनऊ के एक बड़े पत्रकार ने दोरंतो ट्रेन का टिकट कटवाया। स्‍नेही इसपत्रकार ने ही रेलवे हेडक्‍वार्टर से कोटा रिलीज करवाकर सीट पक्‍की करायी। सुबह नईदिल्‍ली स्‍टेशन पर पहुंचा। गर्मी और उमस के शहर में फिर मेट्रो और ऑटो की सवारीऔर तैयार होने के बाद सीधे गाजियाबाद में अपने एक मित्र के घर अर्ल...

यशवंत सिंह के समर्थन में बाराबंकी में बैठक

Image
यशवंत सिंह के समर्थन में बाराबंकी में बैठक अरविंद विद्रोही आज बाराबंकी के पंजाब केशरी कार्यालय में पत्रकारो की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई । बैठक में पिछले दिनो भडास ४ मीडिया के संपादक यशवंत सिंह की फ़र्जी मुकदमों में गिरफ़्तारी पर रोष प्रकट किया गया । उपस्थित पत्रकारो ने उतर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव से यशवंत सिंह की फ़र्जी मुकदमे में गिरफ़्तारी की उच्च स्तरीय जांच तथा एक निर्भीक – बेबाक पत्रकार यशवंत सिंह के साथ आतंकवादियों सरीखा व्यवहार करने वाले नोएडा पुलिस कर्मियों को दण्डित करने की मांग की गई । बैठक में स्वतंत्र पत्रकार अरविंद विद्रोही , मो० अतहर , - पंजाब केशरी , तारिक किदवई - उर्दू आग , प्रदीप सारंग – टीवी १०० , देवेन्द्र नाथ मिश्र   - प्रतिदिन , दीपक निर्भय – यूपी न्यूज , म० असीम किदवई - जन माध्यम , संजय वर्मा , सतीश कश्यप , हर् ‍ देश श्रीवास्तव आदि पत्रकार साथी मौजूद थें । अरविंद विद्रोही जी का फ़ोन नंबर  09919700046 टिप्पणी के साथ अपना ई मेल दे जिस पर हम आपको जवाब दे सकें. our email : biharmedia@yahoo.com, tiwarygaya@gmail.com, tiwariga...

मैं हूं उनके साथ खड़ी जो सीधी रखते अपनी रीढ़...

Image
मैं हूं उनके साथ खड़ी जो सीधी रखते अपनी रीढ़... धीरज भारद्वाज किसी ने मुझसे पूछा , " क्या आपको इंडिया टीवी के संपादक विनोद कापड़ी से कोई निजी दुश्मनी है जो आप उनके खिलाफ़ अपने पोर्टल ' मीडिया दरबार ' पर अभियान चला रहे हैं और अपने साथी पोर्टल ' मीडिया खबर ' के संचालक पुष्कर पुष्प को दोषी ठहरा रहे हैं ?" तो मैं आवाक रह गया। मैंने उन्हें फ़ौरन जवाब दिया कि अगर विनोद कापड़ी और यशवंत के बीच मुझे किसी को चुनना होगा तो मैं बेशक यशवंत को चुनुंगा क्योंकि मैं कोई चोरी करके ' ब्लैकमेल ' होने वाले की जगह ' ब्लैकमेलर ' बनने वाले को ज्यादा पसंद करता हूं , लेकिन इसके लिए पुष्कर , अविनाश या संजय तिवारी जैसे सहयोगियों को दोषी ठहराने की मूर्खता मैं नहीं करूंगा , वो भी ऐसे वक्त पर जब हम सबको एक होने की और भी अधिक जरूरत है। ' मीडिया दरबार ' एक ऐसा मंच था जिसे मैंने ही करीब साल भर की कड़ी मेहनत से खड़ा किया था। उसे मैंने राजस्थान के एक ' बेस्ट वेब डिज़ाइनर ' नामक फर्म से बनवाया था। उस डिज़ाइनर ने बड़ी ही चतुराई से इसे अपने नाम स...

यशवंत की निर्दोषिता का साक्ष्य : विनोद कापडी का वीडियो

Image
यशवंत की निर्दोषिता का साक्ष्य : विनोद कापडी का वीडियो कुमार सौवीर || आइये , आज हम आपको दिखाते हैं पत्रकारिता की किताब के ऐसे गन्‍धाते-स्‍याह-काले पन्‍ने , जिनके चलते पूरी पत्रकारिता को ही शर्मसार होना पड़ा है। ताजा मामला है इंडिया टीवी चैनल के प्रबंध संपादक विनोद कापड़ी और मीडियाखबर डॉट कॉम के संचालक पुष्‍कर पुष्‍प तथा सी-न्‍यूज चैनल के दिल्‍ली पत्रकार मुकेश चौरसिया की करतूतों का। कापड़ी से लिया गया इंटरव्‍यू इन पत्रकारों के चलते भले ही यू-ट्यूब पर रिमूव कर दिया गया हो , लेकिन हमारे पास यह इंटरव्‍यू का फुटेज बाकायदा मौजूद है। लेकिन इन पत्रकारों ने जो भी किया , उससे पत्रकारिता हमेशा लज्जित तो होती ही रहेगी।  मामला था भड़ास 4 मीडिया डॉट काम के संपादक यशवंत पर रंगदारी वसूलने की कोशिश और अश्‍लील एसएमएस भेजने का आरोप का। नोएडा के दो अलग-अलग दो मामलों में दर्ज इन मुकदमों में इंडिया टीवी के प्रबंध संपादक विनोद कापड़ी दम्‍‍पत्ति ने कई आरोप भी लगाये थे , लेकिन इस वीडियो ने इसी बीच ही यह खुलासा कर दिया कि रंगदारी दरअसल यशवंत सिंह ने नहीं , बल्कि कुछ बड़ेनुमा पत्रकार और चिंटू-पिंटू ने...

यशवंत को जमानत: हौसला बुलंद है , अपराध नही किया है मैने

Image
यशवंत को जमानत : हौसला बुलंद है , अपराध नही किया है मैने आज भड़ास 4 मीडिया के संपादक यशवंत सिंह को जमानत मिल गई है. उन्‍हें साक्षी जोशी कापड़ी द्वारा दर्ज कराए गए मामले में कोर्ट ने जमानत दी है. इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर विनोद कापड़ी तथा उनकी दूसरी पत्‍नी व आईबीएन 7 की एंकर साक्षी जोशी कापड़ी ने यशवंत के खिलाफ क्रमश: नोएडा के फेज टू तथा सेक्‍टर 49 थाने में अलग अलग मुकदमा दर्ज कराया था. तीस जून की दोपहर दर्ज कराए गए मामले में नोएडा पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए दो घंटे के भीतर ही यशवंत को गिरफ्तार कर लिया था. साक्षी जोशी द्वारा दिए गए शिकायत पर सेक्‍टर 49 की पुलिस ने आईपीसी की धारा 294 तथा 7 सीएलए के तहत मामला दर्ज किया था. बाद में परेशान करने की नीयत से पुलिस ने इसमें दो और धाराएं आईपीसी के तहत 509 तथा 72 आईटी एक्‍ट जोड़ दिया था. पुलिस ने अपनी तरफ से मामले को और ज्‍यादा लटकाने की कोशिश की परन्‍तु माननीय जज अनिल कुमार यादव ने मामले की सुनवाई करते हुए जमानत याचिका खारिज करने की मांग को अस्‍वीकार कर दिया. यशवंत की तरफ से बहस वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता शिखर ठकराल ने की. अब वि...

देखें विनोद कापडी के सच का वीडियो

Image
 : यशवंत मामले मे सच आया सामने : विनोद कापडी ने माना नही मांगी थी रंगदारी गलत मुकदमा दर्ज करवाने के दोषी हैं नोएडा एस एस पी प्रवीण कुमार यशवंत के उपर इंडिया टीवी के प्रबंध संपादक विनोद कापरी से रंगदारी मांगने का मुकदमा चल रहा है । इस मुकदमे का सबसे अहमं पहलू है कानून की वो धारा जो यशवंत के उपर पुलिस ने लगाई है । एक धारा रंगदारी मांगने की लगाई गई है । धारा ३८६ , इस धारा के अन्तर्गत यह प्रावधान है कि अगर कोई व्यक्ति किसी को जान मारने का भय दिखाकर रंगदारी मागता है तो उसके खिलाफ़ धारा ३८६ के तहत कार्रवाई होगी ।  इस धारा के तहत सजा तो दस वर्ष है लेकिन इसका ट्रायल मजिस्ट्रेट के यहा होने का प्रावधान है , मतलब सजा की अधिकतम अवधि तीन वर्ष है ।   जो मुकदमा  यशवंत के उपर हुआ है उसके अनुसार जान मारने की धमकी देने का कोई आरोप नही है । अभीतक मुकदमा करने वाले विनोद कापरी का कोई बयान नही आया था । लेकिन सी न्यूज के मुकेश चौरसिया ने विनोद कापरी का इन्टरव्य़ू लिया है । इ...

अखिलेश के जन्मदिन पर यशवंत को जेल की सौगात

Image
अखिलेश के जन्मदिन पर यशवंत को जेल की सौगात सपा का कानून : यशवंत को जेल और जेल मे बंद विधायको को मुख्यमंत्री आवास पर लंच एक जुलाई को यूपी के युवा मुख्यमंत्री जिनके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट तैरती रहती है उनका जन्मदिन था । जब से यूपी के सीएम बने हैं अखिलेश    , उनके चेहरे पर मुस्कुराहट और चौडी हो गई है ( हालांकि इतना मुस्कुराना भी स्वास्थ्य के लिए ठिक नही ) उधर यूपी चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी के चेहरे से मुस्कुराहट गायब । लगता है दोनो में मुस्कुराने की प्रतियोगिता हो रही है । दावे तो अखिलेश ने बडे बडे किए लेकिन नाम बडे और दर्शन छोटे वाली तर्ज पर दावे सिर्फ़ दिखावटी बनकर रह गए । यशवंत  ने सपा के मंत्री शिवपाल यादव से एक विशेष पोर्टल जो यूपी चुनाव के लिए यशवंत ने बनाया था उसका उदघाटन भी कराया , उदघाटन समारोह मे यशवंत ने पत्रकारो से अपील की सपा  का साथ देने की । यह वादा उन्होने कर डाला कि अगर सपा के राज में कभी भी पत्रकारो के साथ ज्यादती होगी तो वे उस मामले को उठायेंगें और न्याय दिलवायेंगें । आज यशवंत खुद न्याय मांग रहे हैं । यह उदाहरण है राजनीति में...