Posts

Showing posts with the label sexual exploitation in jail

अपराध और भ्रष्टाचार की विश्वविद्यालय हैं बिहार की जेलें

Image
अपराध और भ्रष्टाचार की विश्वविद्यालय हैं बिहार की जेलें कैदी होमो सेक्स के आदी हैं जेल के सिपा ही महिला कैदियों के साथ करते हैं बलात्कार बंधुआ मजदुरी आज भी कायम है जेलों में इलाज के बिना मरते हैं कैदी अभी एक डाक्टर की जेल में कैदियों के द्वारा पीट-पीट कर मार डालने के मामले ने बिहार की राजनीति को गर्मा दिया है । बिहार के डाक्टर् हडताल पर चले गये हैं यह अपराधिक हरकत है , डाक्टरों पर मुकदमा चलना चाहिये । डाक्टरों की मांग एक करोड रुपये मुआवजा तथा जेल के अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की है । यह निश्चित रुप से एक दुखद हादसा था और न सिर्फ़ डाक्टर बल्कि सभी विभाग के अधिकारियों को इससे सबक लेना चाहिये । इस पूरे प्रकरण को सिर्फ़ कैदियों द्वारा हत्या की नजर से देखने की जरुरत नही है । यह घटना दर्शाती है कि अगर आप गलत करेंगे तो अंजाम भुगतना पडता है । जेल हर जिले के मुख्यालय में है लेकिन सिवा्य उस व्यक्ति के जो वहां गया हो आम लोगों को पता भी नही है जेलों के अंदर क्या होता है । जेल एक नरक है और उसे नरक में तब्दील किया है जेल प्रशासन ने । डाक्टर जो जेल में नियुक्त हैं वे न सिर्फ़ भ्रष्टाचार का हिस्सा हैं...