है हिम्मत तो जांच करायें नीतीश
है हिम्मत तो जांच करायें नीतीश गया नगर निगम का उप मेयर भ्रष्ट है ; करोडो का है भ्रष्टाचार गया नगर निगम भ्रष्टाचार के लिये हमेशा याद किया जायेगा। इस नि्गम का उप मेयर है मोहन श्रीवास्तव , यह शायद हजार बुरा आदमी मरा होगा तो एक मोहन श्रीवास्तव पैदा हुआ होगा। राजद के शासनकाल में लालू के दो दुलारे सालों में से एक का अति निकट रहा था । बिहार के प्रसिद्ध अतुल अपहरण कांड का यह मुजरिम भी था तथा उस अपहरण कांड के कारण राजद के बाहुबली विधायक और मंत्री सुरेन्द्र यादव को मंत्री पद गवाना पडा था हालांकि उस मुकदमें में यह रिहा हो चुका है लेकिन रिहाई रहस्मय है। जज महोदय हीं बेहतर जानते हैं रिहा होने का कारण । राजद के एक मंत्री का भी यह पीए रह चुका है । पीए रहने के दरम्यान इसने करोडो कमाये और बाद में खुद राजनीति में आ गया । ब्यूटी पार्लर के मालिक मोहन के पार्लर में बाहर की लडकिया मालिश का काम करती हैं। राजद के एक विधायक ने बातचीत के क्रम में बताया था कि जब वे मंत्री थे तो मोहन से उनकी निकटता का कारण कम उम्र की लडकिया थीं जो मोहन उन्हें उपलब्ध कराता था । विगत चुनाव में मोहन...