बिहार सरकार का एक और मजाक ; घर बैठे बनायें प्रमाण पत्र
बिहार सरकार का एक और मजाक ; घर बैठे बनायें प्रमाण पत्र शुरुआत में हीं फ़ेल हुई आन लाइन प्रमा ण पत्र योजना ; अखबार फ़िर भी कर रहे हैं प्रशंसा अगस्त मे पूरे धूम धडाके साथ एक नया कानून बना राईट टू सर्विस एक्ट । इस कानून के तहत यह प्रावधान था कि जाति से लेकर आय प्रमाण पत्र को २१ दिनों के अंदर बनाकर देना है । इस कानून की बिहार की बिकी हुई मीडिया ने इतनी प्रशंसा की जैसे इसके आने के बाद भ्रष्टाचार समाप्त हीं हो गया । लेकिन हुआ इसके उल्टा । पहले जहां १०० रुपया खर्च करने पर प्रमाण पत्र बन जाता था , अब उसके लिये ३०० तक देने पडते है अगर पैसे नही दिये तो २१ दिन तक इंतजार करें। २१ दिन बाद आवेदन में कोई कमी दिखाकर आपको उसमें सुधार करने के लिये वापस कर दिया जायेगा । बोधगया अंचल का एक मामला ऐसा हीं मेरे सामने आया था । वहीं गया के एक अधिवक्ता महोदय को दो – तीन दिन के अंदर प्रमाण पत्र चाहिये था , उन्हें तीन सौ रुपये देने पडे । अब उस कानून में एक नई सुविधा आन लाईन आवेदन देने की उपलब्ध कराई गई है । इसके तहत आपको सिर्फ़ आन लाइन फ़ार्म भर देना है , आपका आवेदन बनकर तैयार रहेगा ...