Posts

Showing posts with the label rss

हिन्दू आतंकवाद एक सच है राजनाथ जी ।

हिन्दू आतंकवाद एक सच है राजनाथ जी । सत्य को हमेशा स्वीकार करना चाहिये । राजनाथ सिंह एक सच को झूठ साबित करना चाहते है । हिन्दू आतंकवाद एक सच है । भले इसका बचाव करने वाले यह तर्क दे कि इस्लामिक आतंकवाद के जवाब में यह पैदा हुआ । क्या एक आतंकवाद वाद से दुसरे आतंकवाद का खात्मा संभव है ? बाबरी विध्वंस की तुलना अफगान के बामियान बुद्धा की मूर्ति के विखंडन से की जा सकती है । उड़ीसा में ग्राहम परिवार को गाडी में बंद कर के ज़िंदा जला देना क्या हिन्दू आतंकवाद का उदाहरण नहीं था ? धर्मान्त्र्ण अगर समस्या थी तो धर्मान्तर्ण विरोधी कानून बनाया जा सकता था। समझौता एक्सप्रेस में किसे मारा गया ? उनका कसूर क्या था ? क्या मरने वाले इस्लामिक आतंकवादी थे ? तो फिर क्यों मारा ? क्या यह हिन्दू आतंकवाद का उदाहरण नहीं है ? गोधरा का बदला किससे लिया ? नरोदा पटिया वालो से । क्या नरोदा पटिया वालो ने गोधरा किया था ? हिन्दू आतंकवाद के कारण इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कमजोर हुई है । दुनिया के अन्य मुल्क भी इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे है लेकिन वहां के लोगो ने तो प्रतिक्रया में किसी आतंकवाद को जन्म नहीं दिया । ...

मोदी जवाब दो :RSS के फंडिंग और खर्च की जांच कराओ । है हिम्मत ?

सतही आरोप लगाकर ग्रीन पीस इंडिया का अकाउंट मोदी ने सस्पेंड कराया है क्योकि यह संस्था वन्य संरक्षण के लिए संघर्ष कर रही थी जिसके कारण मोदी के पूंजीवादी मित्रो को अपने प्रोजेक्ट के लिए जंगल को बर्बाद करने , आदिवासियों को उजाड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । खैर मेरा छोटा सा सवाल है । देशहित , राष्ट्रहित की बात करने वाले RSS ने अपना निबंधन किसी भी कानून के तहत क्यों नहीं करवाया है ? RSS के फंडिंग और उसके व्यय की जांच क्यों नहीं करवाती सरकार यानी मोदी ? ग्रीन पीस इंडिया के खाते को संस्पेंड करने का जो आधार है वह कितना सतही है यह निचे सरकार द्वारा जारी बुलेटिन को पढ़ने से स्पष्ट: हो जाएगा ।  Suspending the Registration of Greenpeace India Various Inputs were received that provisions of Foreign Contribution (Regulation) Act, 2010 are being violated by Greenpeace India Society, Chennai, Tamil Nadu. Standard questionnaire was served to the association. After receipt of reply to the standard questionnaire, as there were prima-facie violations of FCRA, 2010, an on-site inspection of ...

अन्ना का आर एस एस से रिश्ते का खुलासा

Image
अन्ना के आंदोलन को आर एस एस की मदद की बात करने पर केजरिवाल से लेकर अन्ना तक गुस्सा जाते थें। अन्ना ने कभी भी यह स्वीकार नही किया कि उनका आर एस एस से कभी कोई संबंध रहा है । जबकि अन्ना आर एस एस के साथ नानाजी देशमुख के अंदर काम करते रहे हैं । यह खुलासा दिग्विजय सिंह या कांग्रेसियों का नही है । नई दुनिया अखबार ने आज के अपने समाचार पत्र में इसे प्रकाशित किया है । दीन दयाल उपाध्याय शोध संस्थान के ग्रामीण ्विकास योजना से अन्ना का संबंध रहा है   । ग्राम विकास के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं से मिलकर एक ग्राम विश्व संस्था का भी निर्माण अन्ना ने किया था । नानाजी देशमुख इसके अध्यक्ष और अन्ना सचिव थें। यह सारी बातें नानाजी के अन्नय सहयोगी रहे राम प्रसाद गुप्त ने बताई है । अन्ना के आर एस एस संबंधो को कांग्रेस का प्रोपगंडा कहकर नही नकारा जा सकता । यहां यह विषय बहस का मुद्दा नही है कि सहयोगी होना या आर  एस एस से संबंध रखना ्सही है या गलत बल्कि मुद्दा यह है कि अगर संबंध है तो छुपायेंगें क्यों । मेरे भी बहुत सारे मित्र आर एस एस से जुडे हैं , मैं भी आर एस एस की कुछ बातों का सम...