Posts

Showing posts with the label narayan dutt tiwari

नारायण दत तिवारी ब्लड सैंपल विवाद : उच्चतम न्यायालय का आदेश संवैधानिक प्रावधानों का उलंघन्न तो नही

Image
नारायण   दत तिवारी ब्लड सैंपल विवाद : उच्चतम न्यायालय का आदेश संवैधानिक प्रावधानों का उलंघन्न तो नही उच्चतम न्यायालय को   पहले   रोहित शेखर के पिता, दादा या चाचा का डीएनए टेस्ट करवाना चाहिये था । नारायण दत तिवारी के मामले में न्यायालय तथा एन डी तिवारी , दोनो एक दुसरे से टकराव की मुद्रा मे हैं। उपर से देखने में यह विवाद जितना सामान्य दिखता है उतना है नही । न्यायालय द्वारा ब्लड सैंपल देने के आदेश और एन डी तिवारी द्वारा ब्लड सैंपल देने से इंकार करने ने एक नई बहस पैदा कर दी है । दोनो में कौन सही हैं और देश के संविधान के अनुरुप क्या जायज है यह एक बहुत बडा मुद्दा बन चुका है । सबसे पहले तो इस मामले के मानवीय या भावनात्मक पहलू को दर किनार कर देना होगा । एन डी तिवारी के जैविक पुत्र होने का दावा करनेवाला शख्स उनका जैविक पुत्र है या नही यह निश्चित रुप से विवाद का विषय है लेकिन इसका फ़ैसला करने के पहले न्यायपालिका को यह देखना होगा कि याचिका का उद्देश्य क्या है । यह सबसे अहम पहलू है जिसकी लगातार उपेक्षा न्यायपालिका ने की...