आजतक टीवी चैनल देखनेवालों को है हार्ट अटैक का खतरा
आजतक टीवी चैनल देखनेवालों को है हार्ट अटैक का खतरा मर्दानी ताकत बढानेवाली दवाओं के विग्यापन छापनेवाले अखबार “आज एवं दैनिक जागरण “ पर कानूनी काररवाई हो चैनलों के बीच जारी टी आर पी की लडाई अब धिरे-धिरे इस मुकाम पर पहुंच गई है कि दर्शकों के जान जाने का खतरा पैदा हो गया है । अब तो यह भी पता नही चलता की आप न्यूज चैनल देख रहे हैं या हारर शो । टी आर पी की अंधी दौड में शामिल चैनल यह भी ख्याल नही रखते हैं कि भयभीत करने वाले अंधविश्वासी समाचारों को दिखाने के कारण दर्शकों की जान भी जा सकती है । अभी कुछ दिनों से आजतक टीवी चैनल पर एक सिरफ़िरे विदेशी की दुनिया समाप्त हो जानेवाली भविष्यवाणी को लगातार दिखा रहा था । इस अंधविश्वास फ़ैलाने वाली खबर को पेश करने का तरीका ऐसा था जैसे वास्तव में दुनिया समाप्त हो जायेगी । २१ मई से दुनिया के विनाश की शुरुआत होनेवाले दिन के रुप में आजतक प्रचारित कर रहा था । आज २१ मई है अभीतक किसी चुहे के भी मरने की खबर नही आई है । आजतक के इस खबर का असर सबसे ज्यादा बुढे हार्ट के मरीजों पर पडा है । उनके स्वास्थ्य को देखते हुये डाक्टरों ने आजतक चैनल न देखने की सलाह दी है । न्यूज च...