बेशर्मी मोर्चा
बेशर्मी मोर्चा उपभोक्तावाद का प्रदर्शन स्लट वाक की तर्ज पर दि ल्ली मे एक बेशर्मी मोर्चा आज निकाला गया । बेशर्मी मोर्चा की मुख्य आयोजनकर्ता 19 वर्षीय उमंग सबरबाल नामक एक लडकी हैं। यह मोर्चा टोरंटो के स्लट वाक की तर्ज पर निकाला गया था। स्लट का शाब्दिक अर्थ है अनेक मर्दों के साथ सेक्स करने वाली महिला । दुसरा अर्थ है आलसी या बेतरतीब तरीके से रहनेवाली महिला । भारत में हो रहे बेशर्मी मोर्चा को एक अलग अर्थ देने के लिए महिलाओं से जुडे छेडखानी, बलात्कार , यौन शोषण जैसे मुद्दे को शामिल किया गया है। स्लट वाक की शुरुआत कनाडा के टोरंटो से हुई थी और उसका सिर्फ़ यह कारण था कि एक पुलिस अधिकारी ने लडकियों द्वारा कामोतजना पैदा करनेवाले छोटे कपडे पहनने पर टिपण्णी की थी कि लडकियों को छेडखानी से बचने के लिए स्लट जैसे कपडे पहनने से बचना चाहिये । दिल्ली मे आज हुये बेशर्मी मोर्चा को पर्दानशीन मोर्चा कहना ज्यादा उचित है । दिल्ली के मोर्चे में शामिल लडकियों ने बहुत हीं शालीन कपडे पहने थें। जिंस , टी शर्ट , शलवार समीज , या टाप । टोरंटो मे हुये मोर्चा में शामिल महिलाएं अपने वक्ष को दिखा रही थीं , यह बहुत बडा अंतर ...