Posts

Showing posts with the label land scam

बियाडा घोटाला पर सरकार की लीपापोती

Image
बियाडा घोटाला पर सरकार की लीपापोती सुने घुस देनेवाले का बयान बियाडा घोटाला की जांच सीबीआई के बिना संभव नही बियाडा जमीन आवंटन घोटाला के संबंध में विपक्ष के हंगामे के बाद नीतीश कुमार ने प्रधान सचिव अनुप मुखर्जी को जांच का जिम्मा दिया था , सी के मिश्रा , बियाडा ने आज प्रेस कांफ़्रेस करके क्लीन चीट देते हुये कहा कि जमीन आवंटन में किसी प्रकार का घोटाला नही हुआ है औा आवंटन की सारी प्रक्रिया सही है । बिहार के गया जिले में भी बियाडा की तकरीबन ३१ एकड जमीन थी । जमीन गया – डोभी रोड पर स्थित है । जहां जमीन है , वहां जमीन डेढ करोड रुपए एकड की दर पर भी उपलब्ध नही है परन्तु उक्त जमीन मात्र ६ से दस लाख रुपए एकड के दर पे आवंटित की गई है । उक्त जमीन का आवंटन अगर विग्यापन निकालकर किया जाता तो बडी –बडी कंपनियां वहां अपना उध्योग लगाती और रोजगार के अवसर पैदा होते तथा जमीन की उचित किमत भी मिलती । उक्त ३१ एकड जमीन में से एक आदमी अवधेश कुमार को शिक्षण संस्थान खोलने के लिये चार कंपनियों के नाम पर पांच लाख चौवालिस हजार पांच सौ वर्गफ़िट जमीन का आवंटन कर दिया गया । बिहार में शिक्षा को उद्योग घोषित नही किया गया है । ...