Posts

Showing posts with the label police atrocities

बाथरुमयुक्त हाजत का उदघाट्न

बाथरुमयुक्त हाजत का उदघाट्न आज लखनउ में होगा इस शानदार हाजत का उदघाटन । अंग्रेजी बाथरुम , वाशबेसिन से युक्त एक नये हाजत का निर्माण यूपी के लखनउ जिले के हजरतगंज थाने मे हुआ है । यह हाजत पुराने आड फ़िट लंबा – चौडा हाजत के बजाय पन्द्रह गुने दस फ़िट का है तथा इस हाजत की दिवाल और फ़र्श टाइल्स का है । एक पार्टीशन भी लगा हुआ है , जहां कमोड स्टाइल का अंग्रेजी टायलेट और वाशबेसिन लगा हुआ है । इस तरह के हाजत में कैदियों को रखने की क्षमता भी बढा दी गई है और अब ३० कैदी इसमे रखे जायेंगें । मानवता की दिशा में यूपी पुलिस द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है । जेलों में भी इस तरह के सुधार की जरुरत है जिससे कैदियों के अंदर मानवता की भावना का संचार हो और वे सजा कातने के बाद एक अच्छा इंसान बनें । टिप्पणी के साथ अपना ई मेल दे जिस पर हम आपको जवाब दे सकें

बेलगाम हो गई है बिहार पुलिस

Image
बेलगाम हो गई है बिहार पुलिस जनता के लिये दुश्मन है पुलिस बिहार पुलिस अपनी बहादुरी जनता के उपर लाठी चलाकर तथा निर्दोष लोगों को झुठे मुकदमें में फ़ंसाकर दिखाती है लेकिन जब नक्सलवादियों से निपटने की बात आती है तो सारी बहादुरी धरी की धरी रह जाती है । नक्सलवादियों के खौफ़ के कारण गया जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित थानों में रात को ताला लगा रहता है और आवारा कुत्ते पुलिस की रखवाली करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रहनेवाली जनता को नक्सलियों का खौफ़ नही है , बल्कि नक्सलवाद के पहले ग्रामीण क्षेत्रों में जो पुलिस का आतंक कायम था उसमें कमी आई है । ग्रामीण क्षेत्रों में दबंगों की रंगदारी खत्म हो गई है । पहले जहां हरिजन और गरीब , मजदुर परिवार की लडकियां तथा औरतों को गांव के दबंग अपनी हवस का शिकार बनाते थें वह बंद हो गया है । हां, एक चीज को नक्सलवादी भी नही रोक पाये हैं , वह है पंचायत स्तर पर फ़ैला भ्रष्टाचार । अभी पंचायतों के चुनाव हुये , चुनाव से लेकर मतगणना तक कहीं से यह नही लगा कि प्रशासनिक पदाधिकारी इस चुनाव के प्रति गंभीर हैं। निचले स्तर के चुनाव में हिंसा तथा भ्रष्टाचार की संभावना सबसे ज्यादा होत...