हमारे चाचा को भी पकडो
हमारे चाचा को भी पकडो देश घोटालों से ग्रसित है , चाहे केन्द्र की बात करें या राज्य सरकारों की । कोई राजनीतिक दल स्वंय को पाक - साफ़ कहने की स्थिति मे नही है । इधर सीबीअई ने भी अब क्लर्क , चपरासी को छोडकर आंग्रेजी बाबू यानी आइएएस अधिकारियों को जेल भेजने की कवायद शुरु कर दी है। बाबू नाराज हैं , भारत के प्रजातांत्रिक जंमींदारो को यह अखर रहा है । कल आंध्र प्रदेश के बाबूओ की संस्था ने अपनी विशेष आम सभा में सीबीआई की कार्यशैली की आलोचना करते हुये कहा कि उनसे ज्यादा मंत्री जिम्मेवार हैं भ्रष्टाचार के लिये । बाबूओं को शासन करने की ट्रेनिंग दी जाती है , इसलिये बडे सलीके से बात करना जानते हैं ये। १५० से ज्यादा आइएस अधिकारियों ने इस विशेष आम सभा में शिरकत की । संस्था के अध्यक्ष एस भालेराव , उपाध्यक्ष प्रशांत महापात्रा तथा सचिव जे रेमंड पीटर ने जोर देते हुये कहा कि विभाग के मंत्री जिम्मेवार होते है किसी भी गलत निर्णय के लिये आइएएस नहीं , क्योंकि आइ ए एस - विभागीय सचिवों को तो पावर डेलीगेट होने की स्थिति में हीं निर्णय का अधिकार मिलता है । एक पुराने रिटायर्ड मुख्य सचिव के माधव राव...