ट्विटर पर इस्लामिक आतंकवादी युद्ध ग्रस्त सोमालिया के दक्षिणी हिस्से में शरियत कानून के अनुसार शासन कर रहे अल शबाब नामक एक आतंकवादी संगठन ने नेट के क्षेत्र में प्रवेश करने और अपने सिद्धांतो के प्रचार के लिये ट्विटर पर एक खाता खोला है ताकि १४० शब्दों के माध्यम से दुनिया भर में अपना नेटवर्क फ़ैला सके । @HSMP नाम से यह खाता १६ सितंबर को खोला गया , परन्तु ट्विट ९ दिसंबर को किया गया है । इस प्रथम ट्विट में कुरान की एक आयत अल्लाह सर्वश्क्तिमान है , दयालू है , कि पोस्ट किया गया है । इस खाते के ९२७ फ़ोलोअर हैं । कुल मिलाकर अबतक २३ पोस्ट हैं जिनमें मुख्यत : जिहाद के इच्छुकों की उपलब्धि को बताया गया है । अपने आदर्श के बारे में इस खाते पर पोस्ट किया गया है कि सोमाली में चल रहा जिहाद तबतक चलता रहेगा , जबतक आक्रमणकारी ताकतो को खदेड न दें । अल शबाब , का संबध अल कायदा से है । इसकी स्थापना २००६ में हुई थी , तथा इसके सदस्यों की संख्या ९००० से १५००० तक के बीच अनुमानित है । सोमालिया की ट्रंजिशनल फ़ेडेरल गवरमेंट के साथ इस संगठन की लडाई है । यह सरकार...