Posts

Showing posts with the label bjp home minister sex scandal

भाजपा की आपति गलत है ; लोकायुक्त होना चाहिये

राज्यों में लोकायुक्त का प्रावधान संघीय ढंचा के खिलाफ़ नही भाजपा को लोकपाल के मु्ख्यत : तीन प्रावधानों पर आपति है। पहला   सीबीआई पर सरकार का नियंत्रण , दुसरा लोकायुक्त की नियुक्ति का प्रावधान और तिसरा अल्पसंख्यको के लिये आरक्षण सबसे पहले एक बात समझ लेना आव्श्यक है वह है हमारा संविधान । भारत और पाकिस्तान एक साथ आजाद हुयें । भारत के संविधान को मात्र एक हमला झेलना पडा वह था आपातकाल । पाकिस्तान का संविधान लगातार हमले झेल रहा है । दोनो देशों की व्यवस्था में बुनियाद फ़र्क है शासन प्रणाली । भारत में लोकसभा सर्वोच्चय है । सेना , जांच एजेंसी यहां तक की न्यायपालिका भी लोकसभा के प्रति जबाबदेह है । पाकिस्तान की सेना स्वतंत्र है । जांच एजेंसी आइ एस आइ सरकार के अधिन नही है । परिणाम सामने है । बार बार सैनिक शासन और आइ एस आइ की मनमानी हरकत । सीबीआई या कोई भी संस्था सरकार से स्वतंत्र नही हो सकती । इसके अपने खतरे हैं । कभी भी राजनीतिक फ़ायदे के लिये उसका सर्वोच्चय अधिकारी कुछ भी कर सकता है । सरकार के अधिन होने के भी खतरे हैं , सीबीआई का राजनीतिक दुरुपयोग। लेकिन राजनीतिक दुरुपयोग को संसद में ...

कथित स्वामी के पास रहने वाली लड़कियां अधीनस्थों की ही पत्नियां क्यूं हैं?

Image
कथित स्वामी के पास रहने वाली लड़कियां अधीनस्थों की ही पत्नियां क्यूं हैं ? पूर्व गृह राज्यमंत्री और भ्रम के चलते देश के बड़े संतों में गिने जाने वाले स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती से जुडऩे वाली लड़कियां गृहणियां बन कर ही क्यूं रह जाती हैं ? यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि उनके पास रहने वाली अधिकांश लड़कियों का उन्होंने ही अपने कर्मचारियों से विवाह करा दिया है या फिर परेशान होकर युवतियों ने स्वयं ही प्रेम विवाह कर लिया है , जो धार्मिक या राजनैतिक महत्वकांक्षाओं को तिलांजलि देकर परिवार के साथ किसी तरह जीवन गुजार रही हैं। कथित स्वामी चिन्मयानंद के बारे में कहा जाता है कि वह लड़कियों के प्रति शुरू से ही बेहद उदार रहे हैं , तभी उनके आसपास शुरू से ही लड़कियां देखी जाती रही हैं। अधिकांश लड़कियों का परिचय वह भतीजी कह कर ही कराते रहे हैं। ऐसी लड़कियों की संख्या निश्चित नहीं है , क्योंकि उनसे जुड़े लोग एक नई लडक़ी का खुलासा कर स्तब्ध कर देते हैं। फिलहाल उनके आसपास दिख रही लड़कियों की ही बात करें तो रानी ( काल्पनिक नाम) नाम की लडक़ी को भी भतीजी बता कर परिचय कराते रहे हैं , पर तीन साल पहले उसका विवाह अप...

भाजपा के पूर्व गर्‍ह राज्यमंत्री पर रेप के आरोप मामले में नया मोड

Image
भाजपा के पूर्व   गर् ‍ ह राज्यमंत्री पर रेप के आरोप मामले में नया मोड लोकसभा सचिवालय भी जांच के दायरे में o     स्वामी चिन्मयानंद पर रेप के आरोप वाला मामला अब एक नया मोड लेता हुआ दिख रहा है । जहां एक पक्ष   स्वामी चिन्मयानंद को दोषी ठहरा रहा है वही दुसरे पक्ष   का मानना हैं कि स्वामी के साथ चिदर्पिता भी समान रुप से दोषी हैं। चिदर्पिता के खिलाफ़ पक्ष का यह भी कहना है कि साधवी पत्रकारों से बचने का प्रयास कर रहीं हैं। लेकिन इन सभी आरोप प्रत्यारोप के बीच एक नया मामला उभर कर आया है , स्वामी का शादीशुदा और बाल बच्चेदार होने का। चिदर्पिता के पति बी पी गौतम ने लोकसभा से आर टी आई के तहत प्राप्त सूचना के आधार पर एक कागजात दिखाया है जिसमें स्वामी ने अपने आप को शादीशुदा बताया है तथा अपनी पत्नी का नाम अमितानंद बताया है जबकि बिहार मीडिया के द्वारा प्राप्त स्वामी का शपथ पत्र और लोकसभा के रिकार्ड में उपलब्ध बायो डाटा में स्वामी ने स्वयं को कुंवारा दर्शाया है । इस मुद्दे पर बात करने पर साधवी चिदर्पिता ने कहा कि वर्ष २०१० में एक आदमी ने स्वामी के शादीशुदा वाले बायोडाटा क...

वाह! शादीशुदा भी है कथित स्वामी चिन्मयानंद : बीपी गौतम

Image
वाह! शादीशुदा भी है कथित स्वामी चिन्मयानंद : बीपी गौतम साधवी चिदर्पिता के पति   पत्रकार बीपी गौतम ने अपने ब्लाग पर लिखा है उसे हम यहां दे रहे हैं ,   यह एक नया रहस्योदघाटन है। स्वामी चिन्मयानंद पहले से हीं शादीशुदा हैं ।   जौनपुर से सांसद रहते हुए कथित स्वामी चिन्मयानंद ने संसद में अपना बायोडाटा भर कर दिया था , उसमें स्वयं को विवाहित दर्शाया गया है , साथ ही उसमें पत्नी का नाम भी स्पष्ट लिखा गया है , लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि वह महिला आज कल कहीं दिखाई नहीं दे रही है। कथित स्वामी चिन्मयानंद जनता को बतायें कि वह महिला कहां है कथित स्वामी चिन्मयानंद उर्फ कृष्णपाल सिंह के बारे में संसद से जनसूचना अधिकार अधिनियम- 2 ०० 5 के तहत प्राप्त बायोडाटा की छायाप्रति में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। नाम के स्थान पर स्वामी चिन्मयानंद , भारतीय जनता पार्टी-जौनपुर , उत्तर प्रदेश लिखा है। पिता के रूप में स्वामी धर्मानंद , माता के स्थान पर राम श्री दर्शाया गया है। मेरिड स्टेटस में मेरिड दिखाते हुए पत्नी का भी नाम लिखा है , साथ ही शादी...