मुख्यमंत्री कर्जदार, बेटा करोड के पार
मुख्यमंत्री कर्जदार , बेटा करोड के पार ज़ी हां यह गाथा है विनाशपुरुष सारी सारी , प्रभात खबर के विकासवाली खबरों के विकास पुरुष नीतीश कुमार की । कभी आपने सडकों के किनारे हाथ की सफ़ाई दिखानेवाले जादूगरों का तमाशा देखा है न , बस वही तमाशा है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का। हर रोज एक नया कानून , हर हफ़्ते - दस दिन पर भ्रष्टाचार के नाम पर एकाध चूजों को गिरफ़्तार करनेवाली खबर । एक और ड्रामा है संपति घोषित करने का। बिहार के मंत्री अपनी संपति की घोषणा करते हैं और एक तरह से अपने आप को बचा लेते हैं । नब्बे प्रतिशत मंत्रियों ने गलत घोषणा की है । आज जिस भी मंत्री के बारे में नीतीश दावा करें कि उसके द्वारा की गई घोषणा सही है , मैं चौबीस घंटे के अंदर बता दुंगा कि उस मंत्री ने कितना काला धन छुपाया है । लेकिन मंत्री को क्या दोष दिया जाय जब मुख्यमंत्री हीं भ्रष्ट हो। बिहार के मुख्यमंत्री ने भी अपनी संपति की घोषणा की है । मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार वे कर्जदार हैं। घोषित संपति में १९ दिसंबर तक का ब्योरा है । नीतीश कुमार के पास नगद : ४६ , ९७४ रु , पुत्र निशांत के पास : मात्र ...