Posts

Showing posts with the label नक्सल

नक्सलियों को हथियार सप्लाई करनेवाले बिंदी यादव की जमानत याचिका खारिज

Image
गया : सिविल कोर्ट : दिनांक ३ मई : नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ़्तार बाहुबली बिंदी यादव की जमानत याचिका आज गया के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी । तकरीबन दो माह पूर्व बिंदी यादव को हजारो गोलियों के साथ गया पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कारतुसों को नक्सलियों को सप्लाई करने के लिए ले जाते समय गया पुलिस ने रास्ते में ही बिंदी यादव को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इतने संगीन आरोप में गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा रिमांड पर नहीं लिया जाना आश्चर्य वाली बात थी । बिंदी यादव गया जिला परिषद् के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा उनकी पत्नी मनोरमा देवी विधान परिषद् की सदस्या रह चुकी हैं । राजद के शासनकाल में बिंदी यादव आतंक के पर्याय माने जाते थे । अपहरण , हत्या सहित अनेको मुकदमो के अभियुक्त रह चुके बिंदी यादव को बिहार-झारखड सीमा पर नाजायक रुप से ट्रकों का प्रवेश के धंधे से जुड़े होने के कारण उनका नाम हीं इंट्री माफिया पड गया था । उक्त धंधे से बिंदी यादव ने करोडो की संपति अर्जित की तथा सरकार को अरबो का चुना भी लगाया । विगत विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर बिंदी यादव चुनाव भी लड़ चुके ...