बिहार मे भी है एन जी ओ का जाल , करोडो लेते हैं विदेश से
बिहार मे भी है एन जी ओ का जाल , करोडो लेते हैं विदेश से ऐसा नही है कि बिहार ठगी में पीछे है । विदेशों से एक करोड रुपया से अधिक दान प्राप्त करने वाले एन जी ओ की संख्या ३० है बिहार में । सबसे ज्यादा १२ एन जी ओ पटना में हैं। उसके बाद ४ मुंगेर में । मुंगेर के चारो एन जी ओ ने योग और धर्म के नाम पर दान लिया है और चारों का कार्यालय मुंगेर के एक हीं क्षेत्र , फ़ोर्ट एरिया , गंगा दर्शन , मुंगेर है । यानी कहीं न कहीं इन चारों का अपस में संबंध है । उसी प्रकार भागलपुर के तीन एन जी ओ हैं जिनमें से दो एन जी ओ के कार्यालय का पता एक हीं हैं। चांसरी आफ़िस , नवाब कालोनी , भागलपुर । भागलपुर के संगठन ईसाइ हैं । मधुबनी का १ , रक्सौल का २ , बेतिया का २ , जमुई का १ , पुर्णिया का १ , सारण का १ , बक्सर का १ , मुजफ़्फ़रपुर का १ और रांची का भी एक संगठन है जिसने खुद को बिहार का बताया है । संगठनों की सूची में दलित के नाम पर एन जी ओ चलानेवाले ४ - ५ संगठन हैं , सबसे मजेदार बात है कि फ़ुटपाथी दुकानदार और ठेला खोमचा वालों के नाम पर स्थापित नासवी यानी न्यू एसोशियेशन आफ़ स्ट्रीट वेंडर आफ़ इंडिया ...