Posts

Showing posts with the label sadabahar

सदाबहार अभिनेता देवानंद ने दुनिया को अलविदा कहा

Image
सदाबहार अभिनेता देवानंद ने दुनिया को अलविदा कहा यहां कौन है तेरा मुसाफ़िर जायेगा कहां जिंदगी के साथ रोमांस करने वाले सदाबहार अभिनेता देवानंद हर फ्रिक को धुंए में उड़ाकर इस दुनिया से रूख्सत हो गए। वह 88 वर्ष के थे।उनके निधन पर राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटील , प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने देवानंद को महान अभिनेता बताया है।सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने देवानंद के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि देश ने अद्भुत अभिनेता खो दिया है। भाजपा नेता शहनवाज हुसैन और हेमा मालिनी ने भी देव साहब के निधन पर शोक प्रकट किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है।देवानंद के निधन के साथ ही हिंदी‌फिल्मों की तिकडी समझे जाने वाले राजकपूर , दिलिप कुमार , देवानंद का दूसरा स्तंभ ढह गया जिसके साथ ही फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड गई। अपने अभिनय , शैली , रूमानियत और जिंदादिली के लिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले देवानंद ने 1946 में ' हम एक हैं ' फिल्म से अभिनय के करियर की शुरुआत की थी। इ...