महिला की तिसरी इच्छा , एक जोक



चलिये आज आप सबको मेरे जैसा बोर आदमी एक चुटकुला सुनाता है
एक औरत एक दिन गोल्फ़ खेल रही थी अचानक गोल्फ़ की बाल एक झाडी में चली गई । वह औरत वहां गई , उसने देखा एक मेढक भी झाडी में फ़सा हुआ है । मेढक कोई देवता था जो श्राप के कारण मेढक बन गया था (ये देवता होते बडे पापी हैं , आप सबको भी मैं देवता से कम नहीं मानता हूं इसलिये बुरा न मानेंगें ) । उसने उस सुंदर महिला से कहा तुम मुझे यहां से निकाल दो मैं तुम्हारी तीन इच्छा पुरी करुंगा ।
महिला ने मेढक को झाडी से निकाल दिया
मेढक ने महिला को धन्यवाद देते हुये कहा देखो मैं एक बात बताना भुल गया था , एक शर्त है तुम्हारी इच्छा की , तुम जो मांगोगी , तुम्हारे पति को उससे दस गुना ज्यादा मिलेगा ।
कोई बात नही, महिला बोली
सबसे पहले महिला ने मांगा कि वह दुनिया की सबसे सुंदर औरत हो
मेढक ने चेताया , देखो तुम्हारा पति तुमसे दस गुना ज्यादा सुंदर हो जायेगा
फ़िक्र मत करो , दुनिया की सबसे सुंदर महिला तो मैं हीं रहुंगी न , वह कहां जायेगा
तथास्तु , मेढक ने कहा
दुसरी इच्छा महिला ने प्रकट की सबसे धनी औरत बनने की
फ़िर मेढक ने चेताया , देखो तुम्हारा पति तुमसे दस गुना धनी हो जायेगा
कोई बात नही , जो मेरा है , वह उसका और जो उसका है, वह मेरा
तथास्तु , मेढक ने कहा
अब मेढक ने पुछा , अपनी तिसरी इच्छा बताओ
मुझे एक कम असर का हार्ट अटैक आये , जिसमें मेरी मौत न हो , महिला ने प्रकट की अपनी तिसरी इच्छा
नोट : महिलाओं को मुर्ख समझने की गलती न करें। महिला पाठको के लिये जोक समाप्त , अब वह अपने बुद्धिमान होने का आनंद लें ।

मर्द पाठक आगे पढें:
उस औरत के पति को महिला से दस गुना कम असर का हार्ट अटैक पडा
नोट : महिलायें सोचती हैं वे चालाक हैं लेकिन होती हैं कमअक्ल
अगर कोई महिला पाठक मना करने के बाद भी पढ रहीं है इसका अर्थ है महिलायें कभी किसी की बात नहीं सुनतीं

टिप्पणी के साथ अपना ई मेल दे जिस पर हम आपको जवाब दे सकें

Comments

Popular posts from this blog

भूमिहार :: पहचान की तलाश में भटकती हुई एक नस्ल ।

origin and socio-economic study of kewat and Mehtar

आलोकधन्वा की नज़र में मैं रंडी थी: आलोक धन्वा : एक कामलोलुप जनकवि भाग ३