हिंदुस्तान, वाराणसी के विवादित डीएनई संदीप त्रिपाठी का स्थानांतरण

….आखिर हिंदुस्तान प्रबंधन ने ज्योति श्रीवास्तव की सुध ली और अपने विवादित डीएनई संदीप त्रिपाठी का स्थानांतरण वाराणसी से इलाहाबाद कर दिया है। संदीप त्रिपाठी ज्योति श्रीवास्तव कांड के बाद विवादों में आए थे। अब ज्योति इस दुनिया में नहीं रही पर जब थी तब संदीप त्रिपाठी पर उसने गंभीर आरोप जड़े थे। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि संदीप अपना स्थानांतरण रुकवाने की जुगत में लगे हुए हैं। संदीप डाक का काम देखते थे। अब उनकी जगह रतन सिंह गहरवार काम देखेंगे।

वहीं फैजाबाद से ट्रांसफर होकर आए आदर्श शुक्ल ने भी वाराणसी हिंदुस्तान में अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। हालांकि उन्हें कहां पदस्थापित किया जाएगा इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।

सूत्रों ने बताया हिंदुस्तान वाराणसी से संदीप का जाना एक गुट विशेष का हाथ कट जाने के समान माना जा रहा है।

नये मैनेजर विपुल सिंह के आने के बाद इसे एक बड़े परिवर्तन के रुप में लोग देख रहे हैं। इसी क्रम में एकाउंट विभाग से पीएन तिवारी का तबादला भी रांची किया जा चुका है।

टिप्पणी के साथ अपना ई मेल दे जिस पर हम आपको जवाब दे सकें

Comments

Popular posts from this blog

भूमिहार :: पहचान की तलाश में भटकती हुई एक नस्ल ।

origin and socio-economic study of kewat and Mehtar

आलोकधन्वा की नज़र में मैं रंडी थी: आलोक धन्वा : एक कामलोलुप जनकवि भाग ३