Posts

वैशाली के लोजपा उम्मीदवार रामा किशोर सिंह है ग्यारह साल से फरार

वैशाली के लोजपा उम्मीदवार रामा किशोर सिंह है ग्यारह साल से फरार . अपहरण का है मामला , आठ व्यक्तियों को हुआ है आजीवन कारावास शपथपत्र है गलत , तथ्यों को छुपाया है भगोड़ा घोषित कर के दाखील है चार्जशीट संख्या 458/2003 उच्च न्यायालय से खारिज है 482 सीआरपीसी का आवेदन सबसे पहले अपने उन मित्रो से क्षमा चाहता हु जिन्होंने मुझसे प्रार्थना की थी इसे नहीं प्रकाशित करने की . रामाकिशोर सिंह के द्वारा उन मित्रो के ऊपर दबाव बनाया गया था , मुजफ्फरपुर से भी दबाव दिया जा रहा था , लगातार फोन आ रहे थे , मेरी मजबूरी थी इसे दबा नहीं सकता था, यह मेरे लिए भी परीक्षा की घडी थी . इस मुकदमे क बारे में देश के सबसे प्रमुख हिंदी अखबार के उच्च पद पर आसीन व्यक्ति को भी मैंने बताया था . अब आगे पढ़े फरार रामाकिशोर सिंह की कहानी .   रामा किशोर सिंह, उम्मीदवार लोजपा, लोकसभा क्षेत्र वैशाली 2003 से एक मुकदमे में फरार है . रामा सिंह बाहुबली है , महनार के विधायक है . रामा सिंह ने उस मुकदमे का जिक्र अपने नामांकन वाले शपथ पत्र में किया है परन्तु उसमे उन्हें गलत लिखा है की उस मुकदमे से संबंधि...

मोहन श्रीवस्तव को हो सकती है जेल। पुन: हो सकती है अतुल प्रकाश अपहरण केस की सुनवाई।

Image
 मोहन श्रीवस्तव मोहन श्रीवस्तव को हो सकती है जेल। गया नगर निगम के उप मेयर है मोहन। वैसे तो राजनीति मे अब अच्छे लोगो का मिलना मुश्किल हो गया है लेकिन कुछ लोग तो इस स्तर के है जिनके बारे मे सोचकर के भी आश्चर्य होता है कि कैसे ये जीत   कर   आते हैं ? कौन है   जो इन्हे वोट देता है ? इसी तरह के एक आदमी के बारे मे बता रहा हूं। वह ्है गया नगर निगम का उप मेयर मोहन श्रीवास्तव । इस आदमी ने निगम के गठन के बाद से आजतक कभी भी निगम को सुचारु रुप से नही चलने दिया। इसके चरित्र और क्रियाकलाप को समझने के लिये इसके जिवन के बारे मे जानना जरुरि है। एक सामान्य घर का कामचलाउ सिक्षा प्राप्त इस व्यक्ति ने अपने राजनीतिक   जीवन की शुरुआत स्व० राजेश कुमार एम पी के यहां नौकर बनकर   की । बात बनाने मे माहिर मोहन धिरे धिरे राजेश कुमार का पीए बन गया । वेतन तो मिलता नही था , एम पी के लेटर पैड का इस्तेमाल रेलवे का टिकट बनवाने , किसी की पैरवी करने मे इसने शुरु किया। फ़र्जी काम का यह माहिर था। हस्ताक्षर भी फ़र्जी बनाता था। लेकिन राजेश कुमार तेज एम पी थे इसलिये बहुत ज्यादा इसकी...

चीन का अगला राष्ट्रपति पूंजीवादी है : अरबो की दौलत का मालिक

Image
चीन का अगला राष्ट्रपति   पूंजीवादी है : अरबो की दौलत का मालिक झी जिनपिंग   चीन के अगल राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं । वर्तमान में ये उप राष्ट्रपति है । अगले वर्ष वर्तमान राष्ट्रपति   हू जिंताओ रिटायर्ड होगें । झी के बारे मे चीन के   सरकारी मीडिया ने हमेशा यह प्रचारित किया है कि वे स्वच्छ छवि के हैं तथा स्वंत झी ने भी एकबार अपने देश के अधिकारियों की सभा में उन्हे सलाह देते हुये कहा था कि अपने बच्चों , पत्नी , रिश्तेदार , मित्र और कर्मचारियों को काबु में रखें ताकि वे सता का उपयोग व्यक्तिगत लाभ के लिए   न कर सकें । आज झी खुद अपने परिवार को मदद करने और अरबो की संपति गलत तरीके से ईकट्टा करने के आरोप से घिरे हैं। चीन की साम्यवादी पार्टी में झी   के बढते प्रभाव और पद के साथ – साथ उनके परिवार ने भी खादानो , जमीन के व्यवसाय , मोबाईल फ़ोन के निर्माण का व्यवसाय के क्षेत्र में अपना प्रभाव जमाना शुरु कर दिया । वर...